Site icon Buziness Bytes Hindi

एलन मस्क की कमाई हुई 1.82 लाख करोड़ से ज्यादा लिस्ट में शामिल हैं टिम कुक सत्या नाडेला

Business:- दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क अभी हाल ही में ट्वीटर डील के चलते सुर्खियों में थे। वही अब इनकीं उपलब्धि में एक कड़ी और जुड़ गई है पिछले साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्सीक्यूटिव रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मस्क के बाद पैसा कमाने वालो की लिस्ट में टिम कुक (Tim Cook), रीड हेस्टिंग्स (Reed Hastings) और सत्या नडेला (Satya Nadella) का नाम शमिल है। 
फार्च्यून (Fortune 500) की ओर से जानकारी के अनुसार पिछले साल टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को 23.5 बिलियन डॉलर यानी 1.82 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा मिले जिसके बाद यह सबसे अधिक पैसा पाने वाले सीईओ बन गए हैं। इनके अलावा एप्पल के सीईओ टीम कुर्क तीसरे नम्बर पर Nvidia के जेनसेन हुआंग का नाम शामिल हैं।

जाने कितनी बढ़ी एप्पल की वैल्यू:-

Apple के सीईओ टिम कुक को पिछले साल 770.5 मिलियन डॉलर यानी करीब 5,973.49 करोड़ रुपये का कंपनसेशन मिला. उन्हें 1.7 बिलियन डॉलर के शेयरों का 10 साल का ग्रांट मिला था, कुक के कार्यकाल में Apple की वैल्यू 2.2 ट्रिलियन डॉलर बढ़ी है। 

Nvidia की कितनी बढ़ी वैल्यू:-  

Nvidia के सीईओ जेनसेन हुआंग (Jensen Huang) हैं, जिन्हें 2021 में 561 मिलियन डॉलर यानी करीब 4,349.29 करोड़ रुपये मिले। बीते 10 साल में Nvidia के शेयरों के भाव करीब 60 गुना बढ़े हैं. चौथा स्थान नेटफ्लिक्स के रीड हेस्टिंग्स को मिला है, जिनका कंपनसेशन पिछले साल 453.5 मिलियन डॉलर यानी करीब 3,515.74 करोड़ रुपये रहा

माइक्रोसॉफ्ट कंपनसेशन के साथ पहुंचा 7 वें स्थान पर:- 

माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला 309.4 मिलियन डॉलर (करीब 2,398.61 करोड़ रुपये) के कंपनसेशन के साथ लिस्ट में 7वें स्थान पर रहे है। उन्हें लगातार छठे साल ‘मोस्ट अंडररेटेड सीईओ’ टाइटल भी मिला। इकोनॉमिक पॉलिसी इंस्टीट्यूट की एक रिपोर्ट के अनुसार, बड़ी कंपनियों के सीईओ को आम कर्मचारियों की सैलरी की तुलना में 2020 में औसतन 351 गुना ज्यादा पैसे मिले थे।
Exit mobile version