Tilu Rauteli Award: 12 नारी शक्तियों को तीलू रौतेली अवार्ड, 35 महिलाएं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मान से होंगी सम्मानित

उत्तराखंडTilu Rauteli Award: 12 नारी शक्तियों को तीलू रौतेली अवार्ड, 35 महिलाएं...

Date:

देहरादून। उत्तराखंड की 12 नारी शक्तियों और किशोरियों को तीलू रौतेली अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसी के साथ 35 महिलाओं को  आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मान दिया जाएगा। इन सभी को आज राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह सर्वेचौक स्थित सभागार में पुरस्कृत करेंगे। चयनित महिलाओं की सूची कल रविवार को महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने घोषित की थी। विभाग की तरफ से राज्य स्तरीय चयन समिति की सिफारिश पर राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली अवार्ड के लिए अल्मोड़ा से साहित्यिक क्षेत्र में कार्य के लिए डॉण् शशि जोशी, खेल क्षेत्र में कार्य के लिए बागेश्ववर से दीपा आर्य, चमोली से सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने के लिए मीना तिवाड़ी, बालिका शिक्षा एवं सामाजिक कार्य करने पर चंपावत से मंजू बाला, पत्रकारिता क्षेत्र में देहरादून की नलिनी गोसाई, खेल क्षेत्र में हरिद्वार से प्रियंका प्रजापति, शिक्षा एवं स्वच्छता के क्षेत्र में नैनीताल से विद्या मर्तोलिया, अदम्य साहसिक कार्य पर पौड़ी से सावित्री देवी, महिला स्वयं सहायता के क्षेत्र में कार्य करने पर पिथौरागढ़ से दुर्गा खड़ायत, आजीविका संवर्द्धन क्षेत्र में कार्य के लिए रुद्रप्रयाग से गीता रावत, सामाजिक क्षेत्र में कार्य के लिए उत्तरकाशी से लता नौटियाल और खेल क्षेत्र में कार्य के लिए ऊधमसिंहनगर जिले से प्रेमा नौटियाल चयनित हुई हैं। टिहरी जिले से पुरस्कार के लिए कोई नाम नहीं है। बताया गया कि जिला स्तरीय समिति की ओर से एकल आवेदन को रद्द करने के कारण पुरस्कार के लिए किसी पात्र अभ्यर्थी की सिफारिश नहीं की है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...