Site icon Buziness Bytes Hindi

बसंत पंचमी पर बनाएं तिल का पराठा, जाने रेसिपी!

Til ka Paratha

लाइफस्टाइल डेस्क। Til ka Paratha – बसंत पंचमी का त्यौहार आने वाला है , लोग इस दिन विद्या की देवी सरस्वती की पूजा करते है। साथ ही पीले रंग के कपड़े पहनते है और घर में व्यंजन बनाते है। अगर आप ये सोच रहे है की इस बार क्या बनाया जाए तो बता दे तिल का पराठा एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। ये स्वाद में तो अच्छा होता ही है लेकिन साथ ही ये पोषण भी भरपूर देता है।

तिल का पराठा सामग्री

गेहूं का आटा 1 कटोरी, भुना हुआ तिल 1/2 कटोरी, पीसा हुआ गुड़ 1 कप, और देसी घी 50 ग्राम।

तिल का पराठा रेसिपी (Til ka Paratha)

पहले एक परात में गेहूं का आटा छानकर इसमें 2 चुटकी नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें। अब इसी में गुड़ डाल दे लेकन गुड़ को पहले थोड़ा-सा पिघला लें। अब सूखे मेवे, नारियल का बूरा और बाकी सामग्री डालकर मिला ले। अब धीरे-धीरे पानी डालकर आटा गूंथ ले और इसे 15 मिनट के लिए सेट होने दे।

अब तवे को गर्म कर घी को ग्रीस करें और आटे की लोइयां बना ले साथ ही बेल लें। अब इसमें पराठा डालकर उसे अच्छी तरह से दोनों ओर से सेक ले। बस अब प्लेट में निकालें और ऊपर सफेद मक्खन डालकर सबको खिलाएं।

(Image/Freepik)

Exit mobile version