Site icon Buziness Bytes Hindi

Corbett National Park: आदमखोर निकली काॅर्बेट पार्क में पकड़ी गई बाघिन,वन विभाग की टीम रख रही नजर

रामनगर। जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में पकड़ी बाघिन आदमखोर निकली है। इसके अलावा एक अन्य घटना में मारे व्यक्ति को किस बाघ ने मारा था। इसकी भी अभी तक कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ वार्डन डॉ0 समीर सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि कॉर्बेट नेशनल पार्क में इसी वर्ष जून में 15 तारीख को एक बाघ के हमले करके एक व्यक्ति की मौत के घाट उतार दिया था। जबकि 15 तारीख को एक अन्य हमले में एक और व्यक्ति को  घायल कर दिया था। घटनास्थल पर मौजूद साक्ष्यों और कैमरा ट्रैप के आधार पर एक बाघिन को चिह्नित किया गया। घटना के बाद आठ जुलाई को ट्रेंकुलाइज के जरिए एक बाघिन को पकड़ा गया था। बाघिन और मारे गए व्यक्ति व घायल व्यक्ति के डीएनए सैंपल जांच के लिए हैदराबाद स्थित सीएसआईआर लैब भेजे गए थे। संस्थान से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद इस बात की पुष्टि हो गई है कि दोनों ही घटनाओं के लिए पकड़ी गई बाघिन जिम्मेदार थी।

पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ वार्डन ने बताया कि वहीं एक अन्य घटना 16 जुलाई को रामनगर वन प्रभाग की कोसी रेंज में घटित हुई। जिसमें बाघ के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस घटना के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, इसकी रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। आदमखोर बाघिन के व्यवहार पर नजर रखी जा रही है। वहीं उसको खाने में आज बकरे का मांस दिया गया। बाघिन को अभी छोड़ा नहीं जाएगा। क्योंकि वो फिर से लोगों के लिए खतरा बन सकती है। इसलिए बाघिन को बाड़े में रखा जाएगा।

Exit mobile version