Site icon Buziness Bytes Hindi

बॉक्स ऑफिस पर फुस हुई टाइगर की हीरोपंती

मनोरंजन:- टाइगर की फ़िल्म हीरोपंती 2 को सिनेमा घरों में कुछ खास प्यार नहीं मिला है और इसने बॉक्स ऑफिस पर अपनी जगह नहीं बना पाई है। फ़िल्म की रिलीज को आज महज तीन दिन हुए हैं लेकिन इस फ़िल्म ने अपनी कमाई से 20 करोंड का आकड़ा भी नही लांघ पाया। टाइगर की इस फ़िल्म ने तीसरे दिन केवल 4.20 करोंड की कमाई की है जो अपेक्षाकृत बेहद कम है। वही अगर हम तीन दिन में फ़िल्म के कुल कलेक्शन की बात करे तो फ़िल्म ने अब तक 15.70 करोड़ रुपये की कमाई की है।

टाइगर की हीरोपंती न चलने के पीछे का एक महत्वपूर्ण कारण यह भी माना जा रहा है कि अब के समय मे उपभोक्ता की डिमांड बदल गई है। अब वह थोड़ी वैल्युबल स्टोरी बेस्ड फ़िल्म देखना पसंद करता है। लोगो को अब तार्किक कहानियों को देखने मे ज्यादा मजा आता है।
वही अगर हम इस फ़िल्म के प्रत्येक दिन की कमाई पर ध्यान दे तो पहले दिन की कमाई – 7 करोड़ रुपये, दूसरे दिन की कमाई – 4.50 करोड़ रुपये, तीसरे दिन की कमाई – 4.20 करोड़ रुपये रही है जो इतनीं कम है कि मेकर्स की फीस भी न निकाल पाए।
Exit mobile version