सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म ‘टाइगर्स’ एक सेल्समैन की एक मल्टीनैशनल कॉरपोरेशन के खिलाफ लड़ाई है, जो पाकिस्तान में नवजात शिशुओं के लिए फॉर्मूला उत्पादों का व्यवसाय करती है। सैयद आमिर रज़ा हुसैन ने अपने पूर्व नियोक्ता के खिलाफ जाकर इस घोटाले का पर्दाफाश किया था। ऑस्कर विजेता इंटरनेशनल डायरेक्टर डेनिस टेनोविक के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इमरान हाशमी , आदिल हुसैन, गीतांजलि थापा, सत्यदीप मिश्रा और हॉलीवुड एक्टर डैनी हस्टन ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। जहां एंड पिक्चर्स पर 27 दिसंबर को रात 9:30 बजे टाइगर्स का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होने जा रहा है, वहीं इमरान हाशमी ने इस फिल्म के अपने किरदार और बहुत-सी बातों पर एक खास चर्चा की।
टाइगर्स ने मुझे अपनी अभिनय क्षमता के साथ प्रयोग करने और अपनी काबिलियत साबित करने के लिए एक अलग रास्ते की खोज करने का मौका दिया। ऐसे प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना बड़ा दिलचस्प अनुभव था, जहां सारे कलाकार और क्रू दो अलग-अलग दुनिया के थे और एक सही उद्देश्य के लिए एक बढ़िया फिल्म बना रहे थे। ऑस्कर विजेता डायरेक्टर डेनिस टेनोविक के साथ काम करना सम्मान की बात है। इससे मुझे अपनी कला को निखारने और इसे नए नजरिए से देखने में मदद मिली। कुल मिलाकर, इस फिल्म को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला और मुझे एंड पिक्चर्स पर टाइगर्स के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर का इंतजार है।

