Site icon Buziness Bytes Hindi

टाइगर श्रॉफ की बहन ने दिशा पटानी को बताया “नेचुरल ब्यूटी”


टाइगर श्रॉफ की बहन ने दिशा पटानी को बताया “नेचुरल ब्यूटी”

नई दिल्‍ली: बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस दिशा पटानी अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. हाल ही में उनकी एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है, जिसमें वह समुद्र किनारे व्हाइट बिकिनी में नजर आ रही हैं. इस फोटो को दिशा पटानी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर की है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है .

दिशा पटानी ने अपनी फोटो को शेयर करते हुए बताया कि उन्हें बीच की काफी याद आ रही है. दिशा पटानी ने अपनी बीच फोटो को शेयर करते हुए लिखा, “सनी बीच की याद आ रही है.” उनकी इस तस्वीर पर उनकी बहन खुशबू पटानी ने कमेंट करते हुए लिखा, “Wow ब्यूटी…” इसके अलावा टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने भी दिशा की तस्वीर पर कमेंट किया. उन्होंने लिखा, “नैचुरल ब्यूटी…” फोटो में दिशा व्हाइट बिकिनी में समुद्र किनारे पोज करती हुई दिखाई दे रही हैं. इस फोटो को लेकर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं, साथ ही दिशा की जमकर तारीफें भी कर रहे हैं.

Exit mobile version