Site icon Buziness Bytes Hindi

बर्थडे गर्ल दिशा पाटनी को टाइगर श्रॉफ ने अनोखे अंदाज में किया विश


बर्थडे गर्ल दिशा पाटनी को टाइगर श्रॉफ ने अनोखे अंदाज में किया विश

ग्लैमरस दिशा पाटनी का आज जन्मदिन है। ऐसे में दिशा पाटनी के कथित बॉयफ्रेंड और दोस्त टाइगर श्रॉफ ने भी शुभकामनाएं दी हैं।

टाइगर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए दिशा को विश किया है।इस वीडियो में दिशा मस्ती भरे अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का इस वीडियो में अंदाज देखने लायक । एक्ट्रेस दिशा पटानी आज अपना 28वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं।

वहीं, टाइगर श्रॉफ ने दिशा पटानी के बर्थडे पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन भी काफी मजेदार लिखा है, उन्होंने कैप्शन में लिखा, इसके बाद 3 वेफल्स 3 पैनकेक्स, हैप्पी बर्थडे रॉकस्टार। टाइगर श्रॉफ के द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. हालांकि, इस वीडियो पर अभी तक दिशा का कोई रिएक्शन नहीं आया है।

दिशा का वीडियो में बहुत ही क्यूट अंदाज देखने को मिल रहा है। दिशा और टाइर बागी 3 में नजर आ चुके हैं। फैंस दोनों को फिर से साथ में देखने को बेकरार हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद भी किया था। दिशा की टाइगर की बहन से काफी अच्छी दोस्ती है। दोनो अक्सर साथ की फोटो शेयर करती रहती हैं।

Exit mobile version