Site icon Buziness Bytes Hindi

क्या होते है टाइगर नट्स ? यहां जानिए सब कुछ


क्या होते है टाइगर नट्स ? यहां जानिए सब कुछ

लाइफस्टाइल डेस्क: जब भी बात नट्स की आती है तो पहले ध्यान आता है, काजू, बादाम और अखरोट जैसे ड्राइफ्रूट्स का, क्योंकि इन सभी नट्स में सभी पोषक तत्व मौजूद है | लेकिन आज हम आपको ऐसे नट्स के बारे में बताने जा रहे है जिसके बारे में शायद आपको पता नहीं हो , जिसे कहते है टाइगर नट्स –

क्या हैं टाइगर नट्स?

टाइगर नट्स एक ड्राई फ्रूट है, जो सेहत के लिए अन्य नट्स से कई गुना ज़्यादा फायदेमंद होता है। टाइगर नट्स को कई नाम से जाना जाता है जैसे की – नट घास, अर्थ आलमंड और येलो नटसेज | ये सबसे ज़्यादा भारत के अलावा मीडिल ईस्ट, दक्षिण यूरोप और अफ्रीका जैसे देशों में होते है। 

Read also: सीएम रावत बोले, आजादी के बाद लोगों को चीनी नहीं मिली थी

टाइगर नट्स के फायदों –

टाइगर नट्स में अमीनो एसिड होता है , जो ब्लड सेल्स को नॉर्मल करने में मदद करता है | सीने में दर्द, हार्ट अटैक, मसल्स के खिंचाव, सिरदर्द जैसी समस्याओं से भी बचाता है।

बढ़ते हुए वज़न को कंट्रोल करने में भी टाइगर नट्स आपकी मदद कर सकते हैं।, क्योकि इसमें फाइबर भरपूर होता है जो  पाचन तंत्र को ठीक रखता है।

टाइगर नट्स में  मैग्नीशियम होता है, जो शुगर को कंट्रोल करने के लिए काफी है। और साथ ही आपको हेल्दी रखता है।

टाइगर नट्स आपकी किडनी को मजबूत रखने का काम करता है और मासिक धर्म की समस्याओं को भी दूर रखता है | 

टाइगर नट्स में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते है , जो कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। 

Exit mobile version