Site icon Buziness Bytes Hindi

मार्च में शुरू होगी ‘टाइगर 3’ की शूटिंग


मार्च में शुरू होगी ‘टाइगर 3’ की शूटिंग

दबंग खान सलमान खान और कैटरीना कैफ की नौंवी दफ़ा साथ में आ रही फिल्म ‘टाइगर 3’ से जुड़ी गुड न्यूज सामने आई है। ‘टाइगर 3’ की शूटिंग की तारीख सामने आ चुकी है। रिपोर्ट की मानें तो ‘टाइगर 3’ की शूटिंग के लिए सलमान खान और कैटरीना कैफ मार्च 2021 में शूटिंग शुरू करेंगे। बता दें कैटरीना कैफ ने पिछले हफ्ते ही इशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म फोनभूत की शूटिंग सुरू की है।

खबर के मुताबिक अली अब्बास जफर ने संकेत दिए हैं कि कैटरीना कैफ फरवरी से जुलाई तक सलमान खान संग ‘टाइगर जिंदा है 3’ के लिए काम करना शुरू करेंगी। इस रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म के पहला शेड्यूल मार्च के तीसरे हफ्ते 2021 से शुरू होगा। यानी अगले साल मार्च से दोनों स्टार्स अपनी मोस्ट अवेटिड फिल्म पर काम करना शुरू कर देंगे। पहला और तीसरा शेड्यूल मुंबई में और दूसरा शेड्यूल मिडिल ईस्ट में शूट किए जाने की संभावना जताई गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि टाइगर फ्रेंचाइजी की इस तीसरी फिल्म का बजट पहले की फिल्मों से ज्यादा होगा। फिल्म को शानदार बनाने के लिए कमर कस ली गई है। इस फिल्म का टाइटल क्या होगा, इसे लेकर भी फिल्ममेकर्स के बीच चर्चा जारी है। ऑफिशियल तौर पर फिल्म का नाम क्या होगा,इसका ऐलान भी जल्द हो सकता है। टाइगर 3 में कैटरीना कैफ एक बार फिर एक्शन करती दिख सकती है। बताया जा रहा है कि इस बार उनक सुपरवुमन का रोल होगा।

Exit mobile version