IRCTC Down: IRCTC साइट और एप डाउन, टिकट बुकिंग सर्विस ठप, रेलवे ने कहीं ये बात

ट्रेवलIRCTC Down: IRCTC साइट और एप डाउन, टिकट बुकिंग सर्विस ठप, रेलवे...

Date:

IRCTC Down: IRCTC की साइट और एप आज डाउन हो गया। जिसके चलते भारतीय रेल से संबंधित सभी सर्विस ठप हो गई। भारतीय रेल की ओर से जारी किए बयान में कहा गया कि तकनीकी कारणों के कारण ticketing service उपलब्ध नहीं है। भारतीय रेलवे टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म IRCTC आज घंटों से ठप पड़ा है। इसका सर्वर ऐसे समय में डाउन हुआ जब इस पर लाखों लोग तत्काल टिकट बुकिंग करते हैं। IRCTC साइट और एप अपने पीक टाइम पर डाउन हो गया। खबर लिखे जाने तक यानी 12:20 बजे तक भी IRCTC साइट नहीं चल रही थी।

जब आईआरसीटीसी साइट पर टिकट बुक कर रहे थे और टिकट बुक नहीं हो रहा। लोग social media पर आ गए और IRCTC के खिलाफ शिकायत की है। लोगों ने बताया कि न तो IRCTC Website के जरिये न IRCTC ऐप के जरिये टिकट बुक कर पा रहे हैं। ऐसे में IRCTC को इस बारे में बयान जारी कर अपनी सफाई देनी पड़ी है। IRCTC ने घटना की पूरी जानकारी दी है। वहीं IRCTC की साइट पर भी मैसेज लिखा हुआ है।

IRCTC की तरफ से जारी बयान में कहा है कि तकनीकी कारणों से IRCTC की टिकटिंग सर्विस उपलब्ध नहीं है। IRCTC ने कहा कि हमारी टेक्निकल टीम समस्या का समाधान कर रही है। IRCTC की तकनीकी समस्या ठीक होते ही सूचित करेंगे।’

डाउनटाइम में कैसे बुक करें ट्रेन का टिकट?

सवाल यह उठता है कि तत्काल टिकट का इंतजार करने वाले लोगों को टिकट कैसे मिल सकेगा? IRCTC सर्वर वेबसाइट और ऐप दोनों बंद है। ऐसे में IRCTC की परेशानी सभी के लिए मुसीबत बन गई है। खासकर ऐसे लोगों के लिए जिनको तत्काल टिकट की बुकिंग करनी है और उनको जरूरी काम से रेल यात्रा करनी है। अब जब IRCTC सर्वर की टेक्निकल फॉल्ट दूर होती है और IRCTC की साइट फिर से चालू होता है, लोग टिकट बुक कर सकेंगे। हालांकि IRCTC ने टिकट बुकिंग के दूसरे उपाय बताए हैं। इससे उन लोगों को अधिक लाभ होगा जो टेक्नोलॉजी को लेकर अधिक जानकारी रखते हैं।

भारतीय रेलवे ने ट्वीट कर बताया

भारतीय रेलवे ने ट्वीट कर बताया कि IRCTC टिकट बुक करने की कोशिश करने वाले लोग अन्य B2C प्लेयर्स जैसे Amazon, Makemytrip या Paytm का उपयोग कर सकते हैं। IRCTC ने बताया, तकनीकी कारणों के कारण IRCTC की साइट और IRCTC App पर टिकटिंग सेवा उपलब्ध नहीं है। क्रिस (CRIS) की तकनीकी टीम IRCTC की समाधान कर रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related