Site icon Buziness Bytes Hindi

टिक-टॉक स्टार सिया कक्कड़ ने की आत्महत्या


टिक-टॉक स्टार सिया कक्कड़ ने की आत्महत्या

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर सामने आई है। 16 वर्षीय टिक-टॉक स्टार सिया कक्कड़ द्वारा गुरुवार को सुसाइड करने का मामला सामने आया है।

इस मामले में फोटोग्राफर विरल भयानी के एक पोस्ट के अनुसार, सिया के मैनेजर अर्जुन सरीन से उनकी बात हुई थी। अर्जुन ने विरल को बताया था कि बुधवार रात तक सिया अच्छे मूड में थीं। एक गाने को लेकर दोनों की बात भी हुई थी। अर्जुन ने कहा कि उन्हें नहीं मालूम कि आखिर सिया ने आत्महत्या क्यों की।

Exit mobile version