ऋषिकेश। ऋषिकेश के थाना मुनिकीरेती क्षेत्र में शिवपुरी के पास आज मंगलवार दोपहर गंगा में नहा रहे दिल्ली निवासी दो भाई सहित तीन युवक डूब गए। डूबे एक युवक का शव बरामद कर लिया है। जबकि दो लोग अभी लापता है। जल पुलिस के साथ ही एनडीआरएफ की टीम डूबे युवकों की तलाश कर रही है। मुनिकीरेती थाना प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि शिवपुरी आइटीबीपी कैंप के पास आज मंगलवार दोपहर 1:15 लगभग दिल्ली से आए पर्यटक गंगा में नहा रहे थे। इस बीच दो भाई सहित तीन युवक गंगा में डूब गए। इसी सूचना तुरंत जल पुलिस टीम को दी गई। इस दौरान व्यासी चौकी से एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू कार्य शुरू किया। पुलिस के अनुसार डूबे दो युवकों में सगे भाई शुभम और कार्तिक शामिल हैं। दोनों गंगा में डूब गए हैं। इनमें शुभम का शव बरामद कर लिया गया है।
Also read: अगले आदेश तक केदारनाथ धाम यात्रा पर लगी रोक, 15 हजार श्रद्धालुगण फंसे
पुलिस के अनुसार शुभम पुत्र मोहनलाल निवासी डी-2, 79/80 सेक्टर 11 रोहिणी नई दिल्ली का शव बरामद हो गया है। उसका भाई कार्तिक (20 वर्ष) पुत्र मोहनलाल निवासी सेक्टर 11 रोहिणी नई दिल्ली-85 और साथी दीपांशु पुत्र अजय सिंह निवासी गली नंबर चार हरकुल विहार नजफगढ़ दिल्ली गंगा में अभी तक लापता है। पुलिस के अनुसार नौ लोग ऋषिकेश घूमने आए थे। सभी लोग एक कैंप में रुके हुए थे। जिनमें से तीन युवक गंगा में नहाने के दौरान डूब गए हैं।
Also Read : Snowfall in Kedarnath Dham : केदारनाथ धाम में बर्फबारी, कई जिलों में बारिश और आसमान में बादल
शुभम और कार्तिक का तीसरा भाई इनके साथ घूमने आया था। लेकिन वह नहाने नहीं आया वह कैंप में ही रुका हुआ था। इसी दौरान सूरज निवासी गुरुरोड, पटेलनगर देहरादून डूब गया। युवकों को डूबता देख उनके दोस्तों ने शोर भी मचाया। लेकिन तब तक तीनों लहरों में गुम हो गए। बताया जाता है कि तीन घंटे बाद भी युवकों के शव बरामद नहीं हो सके हैं। जबकि एक का शव बरामद हो गया है।
