जलपाईगुड़ी में तीन वाहनों की टक्कर, 13 लोगों की मौत

फीचर्डजलपाईगुड़ी में तीन वाहनों की टक्कर, 13 लोगों की मौत

Date:


जलपाईगुड़ी में तीन वाहनों की टक्कर, 13 लोगों की मौत

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुडी जिला में धूपगुड़ी के समीप मंगलवार की रात कोहरे के कारण तीन वाहनों की टक्कर से 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कल रात करीब पौने दस बजे धूपगुड़ी के समीप बोल्डर से लदे ट्रक की विपरीत दिशा से आ रही मिनीट्रक से टक्कर हो गई और इसी के तुरंत बाद एक कार भी टकरा गई।

18 अन्य घायल
हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बचावकार्य शुरू किया। घायलों को धूपगुड़ी के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें जलपाईगुड़ी के अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

प्रधानमंत्री ने व्यक्त किया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में सड़क दुर्घटना में कई लोगों के मारे जाने और घायल होने पर शोक व्यक्त किया है। श्री मोदी ने बुधवार को ट्वीट संदेश में कहा कि पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में धूपगुड़ी क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद है। निराशा की इस घड़ी में पीडि़त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। कामना करता हूं कि हादसे में घायल हुए लोग शीघ्र स्वस्थ हों।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...