Site icon Buziness Bytes Hindi

पहली बार ग्रैंडस्लैम के क्वार्टर फाइनल में तीन मां


पहली बार ग्रैंडस्लैम के क्वार्टर फाइनल में तीन मां

न्यूयॉर्क. अमेरिकी दिग्गज सेरेना विलियम्स, विक्टोरिया अजारेंका और स्वेताना पिरोंकोवा तीन ऐसी मां हैं जिन्होंने ग्रैंडस्लैम में इतिहास रच दिया. ये तीनों मां के रूप में पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के क्वार्टर फाइनल में पहुंची हैं. तीनों खिलाडिय़ों ने यूएस ओपन में महिला सिंगल्स के अंतिम-आठ में जगह बनाई. 31 अगस्त से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में 11 मां ने हिस्सा लिया था. ओपन एरा में केवल तीन मां ही ग्रैंडस्लैम खिताब जीत पाई हैं. किम क्लिस्टर्स, इवॉन गूलागांग और मार्गरेट कोर्ट जीत चुकी हैं. 38 वर्षीय सेरेना की बेटी एलेक्सिस ओलंपिया हैं. वहीं, अजारेंका के बेटे का नाम लियो जबकि पिरोंकोवा का एक बेटा एलेक्जेंडर है.

सेरेना की 100वीं जीत
सेरेना ने कुछ विषम पलों से गुजरने के बाद दो सप्ताह पहले उन्हेंं हराने वाली मारिया सकारी के खिलाफ तीन सेट तक चले संघर्षपूर्ण मैच में जीत दर्ज करके लगातार 12वीं बार यूएस ओपन के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की. इसके साथ ही उन्होंने आर्थर ऐश स्टेडियम में 100वीं जीत दर्ज की. सेरेना की आर्थर ऐश स्टेडियम में यह 100वीं जीत है. वह 1997 में खुले इस स्टेडियम में पुरुष और महिला दोनों वर्गों में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाली पहली खिलाड़ी भी हैं. खाली पड़े आर्थर ऐस स्टेडियम में तीसरी वरीयता प्राप्त सेरेना ने खुद ही अपना उत्साह बढ़ाया और यूनान की 15वीं वरीय सकारी को 6-3, 6-7, 6-3 से हराने में सफल रही. सकारी ने वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन में सेरेना को पराजित किया था. सेरेना ने मैच के दौरान जोर-जोर से बोलकर खुद का हौसला बढ़ाती रही. उन्होंने इस बारे में कहा, ‘मुझे लगता है कि दर्शक हों या नहीं मैं काफी बोलती हूं. मैं बेहद जुनूनी हूं. यह मेरा काम है. मैं इस तरह से खुद का हौसला बढ़ाती हूं. मैं कोर्ट पर अपना सब कुछ झोंक देती हूं.Ó इस महीने के आखिर में 39 वर्ष की होने वाली सेरेना सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बुल्गारिया की गैरवरीयता प्राप्त स्वेताना पिरोंकोवा से भिड़ेगी. बच्चे के जन्म के कारण तीन साल तक बाहर रहने के बाद वापसी करने वाली 32 वर्षीय पिरोंकोवा ने एलिज कोर्नेट पर 6-4, 7-6, 6-3 से जीत दर्ज की. वहीं, बेलारूस की अजारेंका ने चौथे दौर में कैरोलिना मकोवा को 5-7, 6-1, 6-4 से शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की.


Exit mobile version