अलीगढ़ में ज्वैलरी शोरूम पर लूट करने वाले तीनों बदमाश गिरफ्तार

उत्तर प्रदेशअलीगढ़ में ज्वैलरी शोरूम पर लूट करने वाले तीनों बदमाश गिरफ्तार

Date:


अलीगढ़ में ज्वैलरी शोरूम पर लूट करने वाले तीनों बदमाश गिरफ्तार

  • नोएडा पुलिस से हुई मुठभेड़ में तीनों बदमाशों के पैर में लगी गोली
  • सराफा कारोबारी के शोरूम से लूटे गये छह लाख के आभूषण बरामद

नोएडा/अलीगढ़ । 12 सितंबर को अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना क्षेत्र में सारसौल स्थित खैर रोड पर सराफा कारोबारी सुंदर वर्मा के सुदंर ज्वेलर्स शोरूम से तीस सेकंड में 40 लाख का सोना और 40 हजार नकद लूूटने वाले तीन बदमाशों को नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

बदमाशों के पास से ज्वैलरी शोरूम से लूटे गये छह लाख रूपये कीमत के आभूषण भी बरामद किये गये हैं। मुठभेड़ में तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है।

नोएडा-दिल्ली बार्डर पर ओखला बैराज के पास चल रही चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार तीन युवकों को रोकने का प्रयास किया। तीनों के भागने का प्रयास करने पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर ली। बदमाशों ने सेक्टर 38 गंदे नाले के पास पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली पैर में लग जाने से तीनों बदमाश घायल हो गये। बदमाशों को कोतवाली क्षेत्र के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था लव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तीनों बदमाशों की पहचान अलीगढ़ निवासी सौरव, रोहित और मोहित के रूप में हुई है। पुलिस ने सराफा कारोबारी के शोरूम से लूटे गये छह लाख के आभूषण, एक बाइक और तीन तमंचे भी बरामद किये गये हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...