पुलवामा में लश्कर के तीन आतंकवादी ढेर

फीचर्डपुलवामा में लश्कर के तीन आतंकवादी ढेर

Date:


पुलवामा में लश्कर के तीन आतंकवादी ढेर

श्रीनगर: बुधवार को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी कमांडर सहित लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया है।

संयुक्त अभियान में घेरा
पुलिस प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना पर पुलवामा शहर की मुख्य कॉलोनी में मंगलवार देर रात राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने एक संयुक्त घेरा और तलाशी अभियान (कासो) शुरू किया।

जवाबी कार्रवाई में हुए ढेर
उन्होंने बताया कि जब सुरक्षा बल निर्धारित क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे तो छिपे आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरु कर दी। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ शुरु हुई। उन्होंने बताया कि तत्काल आसपास के घरों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया और आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया।

सभी आतंकवादी LeT
उन्होंने कहा कि बाद में आतंकवादियों के भागने के किसी भी प्रयास को विफल करने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया। उन्होंने कहा कि आज सुबह सुरक्षाबलों ने फिर से इलाके की ओर बढ़ने की कोशिश की तो आतंकवादियों ने फिर से उनपर गोलीबारी की। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई पाकिस्तानी कमांडर सहित तीन आतंकवादी मारे गए है। सभी आतंकवादी लश्कर ए तैयबा के बताए गए है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...