Site icon Buziness Bytes Hindi

जाने किस तरह सेहत के लिए फायदेमंद है करी पत्ता


जाने किस तरह सेहत के लिए फायदेमंद है करी पत्ता

लाइफस्टाइल डेस्क: करी पत्ता औषधीय गुणों से भरपूर हैं, जिसका सेवन सांभर से लेकर पंजाबी करी बनाने तक में किया जाता है। इसके अलावा ये बालों, त्वचा और पाचन को दुरूस्त रखने में बेहद उपयोगी होता है। तो आईये जानते हैं कि करी पत्ते का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं, जो आपको  फायदा पहुंचाए।

सब्जियों के जूस में 8-10 करी पत्ते मिलाकर उसका सेवन करें, क्योकि करी पत्ता में  एंटीऑक्सीडेंट होते है जो सेहत को दुरुस्त रखता है। इसके अलावा इसमें विटामिन सी और ई भी पाया जाता है जो स्किन के लिए बेहद जरूरी है। 

प्रेग्नेंसी के दौरान भी करी पत्ता का सेवन उपयोगी होता है। आप  2 कटोरी करी पत्ते लें, उन्हें धूप में सुखाएं फिर उन्हें पीसकर छान लें और किसी बर्तन में स्टोर कर लें। जी मचलना को दूर करने के लिए सुबह उठकर सबसे पहले 1/4 -1/2 छोटी चम्मच में लेकर इसका सेवन करें। 

अगर आपको पेट फूलने की  समस्या है तो एक गिलास छाछ में आधा छोटा चम्मच करी पत्ता पाउडर मिलाएं और उसका सेवन करें।

See also: विचार चित्रण – भाई साहब किस लैब से है आप !!

करी पत्ते के गुण:

करी पत्ता में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-डायबिटिक, एंटी-डायसेंट्री गुण होते है जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में और एनीमिया को ठीक करते हैं। 

Exit mobile version