Site icon Buziness Bytes Hindi

एक मरीज़ में मिले तीन फंगस, मौत


एक मरीज़ में मिले तीन फंगस, मौत

नई दिल्ली: गाजियाबाद में शुक्रवार को एक ऐसे मरीज की मौत हो गई जो ब्लैक और व्हाइट के अलावा येलो फंगस से भी ग्रस्त था और इलाज के बावजूद बचाया नहीं जा सका.

ऐसा पहला मामला
गाजियाबाद के ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉक्टर बीपी त्यागी जिन्होंने पहली बार यह दावा किया था कि ब्लैक और व्हाइट फंगस के अलावा येलो फंगस भी है. उन्होंने बताया कि मरीज जो गाजियाबाद के संजय नगर इलाके का रहने वाला था और जिसमें ये तीनों फंगस बीती 23 तारीख को पता चले थे.

रोज़ हो रही थी सर्जरी
उन्होंने बताया कि उसकी रोजाना सर्जरी की जा रही थी और जो दवाई दी जा सकती थी वह दी जा रही थी. लेकिन लगातार इलाज के बावजूद उनकी शुक्रवार को मौत हो गई.

Exit mobile version