Site icon Buziness Bytes Hindi

समाधि पर शराब पीने से टोका तो तीन दोस्तों को बलकटी से काटा


समाधि पर शराब पीने से टोका तो तीन दोस्तों को बलकटी से काटा

बुलंदशहर। कोरोना काल मे बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव नगला उग्रसेन में दो भाइयों ने समाधि पर शराब पीने से टोकने पर हुए विवाद के बाद तीन दोस्तों को धारदार हथियारों से हमला कर काट डाला। इस सनसनीखेज घटना में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्यारों की तलाश में जुटी है। जबकि घायलों को हायर मेडिकल सेंटर भेज गया है।

वाकिया है बुलंदशहर के बीबी नगर थाना क्षेत्र के गांव नगला उग्रसेन का, जहां हापुड़ का रहने वाला अमरीश अपने दो दोस्तों के साथ बुलंदशहर के गांव नगला उग्रसेन में अपने रिश्ते के दादा की समाधि पर बैठा था और शराब पी रहा था। प्रत्यक्षदर्शी व पुलिस की माने हैं तो समाधि के पास बैठकर शराब पीने से नगला उग्रसेन गांव के ही रहने वाले योगेंद्र ने अमरीश को टोका, तो इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया और अमरीश और उसके दोस्तों ने योगेंद्र की पिटाई कर दी । जिसके बाद योगेंद्र अपने भाई जितेंद्र के साथ चाकू और बलकटी लेकर आया और तीनों दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें अमरीश की मौके पर ही मौत हो गई ,जबकि अंकुर और कृष्णा लहूलुहान हो गए। घायलों को हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।

वारदात के बाद हत्यारोपी फरार हो गए हैं । पुलिस की मानें तो पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्यारों की तलाश में जुटी है ।
मौके पर पहुंचे एसएसपी: हत्या की सनसनीखेज घटना की सूचना मिलने के बाद एसएसपी सन्तोष कुमार सिंह, एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि हत्यारोपी की तलाश की जा रही है घायलों को मेडिकल सेंटर और तक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Exit mobile version