Site icon Buziness Bytes Hindi

शहद है त्वचा और बाल के लाभकारी, इन तरीकों से करे यूज़

शहद सेहत के लिए फायदेमंद होने के साथ ही सुंदरता बढाने में भी मदद करते हैं। केवल तीन तरीके से शहद का इस्तेमाल कर त्वचा और बालों की खुबसूरती को बढाया जा सकता है।

शहद में भरपूर मात्रा में एंटी-बैक्टीरयल और एंटी-सेप्टिक तत्व होते हैं। इसकी मदद से डैंड्रफ से निजात मिल जाती है। साथ ही त्वचा को क्लीन करने की खासियत होती है। 

Image by Дарья Яковлева from Pixabay 

शहद त्वचा को मॉइश्चराइज करने में मदद करती है। इसके लिए कॉफी पाउडर में चीनी और शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को शॉवर जेल के साथ मिलाकर बॉडी स्क्रब की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। 

केले को मैश कर शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। आप चाहें तो थोड़ा सा दूध भी मिला सकती हैं। इसे चेहरे पर लगाकर दस मिनट के लिए छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से चेहरा साफ कर लें। तुरंत ही फर्क समझ में आने लगेगा। 

एक कटोरी में दही, शहद और नारियल के तेल की बराबर मात्रा लेकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को बालों पर लगाकर एक घंटे के लिए छोड़ दें। फिर किसी माइल्ड शैंपू से बालों को साफ कर लें। ये पेस्ट बालों को गजब का मुलायम और शाइनी बनाएगा।

Exit mobile version