24 घंटे में कोरोना से तीन मौतें, 636 नए मामले

कोविड-1924 घंटे में कोरोना से तीन मौतें, 636 नए मामले

Date:

देश ने नए साल का जमकर जश्न मनाया, अनुमान है कि कोरोना ने भी जश्न मनाया होगा, खैर इसबात की पुष्टि तो दो तीन बाद ही होगी जब आंकड़े आएंगे क्योंकि कोरोना को एक्टिव होने में दो तीन दिन लग जाते हैं। फिलहाल सोमवार को जारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में 24 घंटे की अवधि में 636 कोरोनोवायरस संक्रमण मामलों की वृद्धि दर्ज की गई। भारत में सक्रिय कोविड-19 का आंकड़ा 4394 तक पहुंच गया है। भारत में कोविड-19 उप-संस्करण जेएन.1 मामलों में वृद्धि देखी गई है, जिससे केंद्र और राज्य दोनों सरकारों को सतर्क रहने और तैयार रहने के लिए प्रेरित किया गया है क्योंकि देश नए साल के जश्न के करीब है। इसके अलावा कोरोना संक्रमण ने 3 मरीजों की जान भी ले ली।

मरने वालों में केरल से 2 और तमिलनाडु में एक व्यक्ति ने कोरोना से दम तोड़ा है। गुरुग्राम में भी कोरोना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। यहां नए साल की पूर्व संध्या पर कोविड के दो केस दर्ज किए गए थे। एक महिला और एक युवक संक्रिमत पाए गए। पिछले दिनों महिला ने गोवा की यात्रा की थी जबकि युवक केरल घुमकर वापस आया था।

देश के कोने-कोने तक कोरोना वायरस का नया वैरिएंट JN.1 भी तेजी से अपना पैर पसार रहा है। एक राज्य से दूसरे राज्यों में यह वायरस फैल रहा है। साल 2-23 में नए वैरिएंट JN.1 के कुल 162 मामले सामने आए थे। इस वायरस के सबसे ज्यादा केस केरल में आ रहे हैं, जबकि दूसरे नंबर पर गुजरात है। केरल में अबतक 83 और गुजरात में 34 मामले सामने आ चुके हैं। इसे लेकर केंद्र के साथ राज्य सरकारों ने लोगों को सतर्क और अस्पतालों को तैयार रहने के लिए कहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related