Site icon Buziness Bytes Hindi

ED के घेरे में बॉलीवुड के तीन बड़े फैशन डिजाइनर, जारी हुआ समन


ED के घेरे में बॉलीवुड के तीन बड़े फैशन डिजाइनर, जारी हुआ समन

मुंबई: बॉलीवुड के तीन चर्चित फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, सब्यसाची और रितुकुमार को प्रवर्तन निदेशालय ने तीनों को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है. पंजाब के एक नेता के साथ लाखों रुपये के अवैध तौर पर लेनदेन के मामले में इन्हें नोटिस भेजा गया है. ईडी सूत्रों के मुताबिक उन तीनों फैशन डिजायनर को अलग-अलग तारीख पर पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया गया है. ED के सूत्रों के मुताबिक, पंजाब कांग्रेस से जुड़े विधायक ने अवैध तौर पर लाखों रुपये इन्हें नकद दिए थे.

इस अवैध लेनदेन में पंजाब के जिस विधायक का नाम लिया जा रहा है वो ईडी की जांच का सामना कर रहा है. उसके बैंक खातों की जांच के दौरान ऐसे कुछ लेनदेन का खुलासा हुआ था, जिसके बाद ईडी ने इन्हें पूछताछ के लिए दिल्ली तलब किया है. मनीष कुमार, सब्यसाची और रितु कुमार बॉलीवुड कलाकारों, बड़ी हस्तियों और राजनीतिक वर्ग में भी नामचीन नेताओं के कपड़े डिजायन करते हैं.

फैशन शो के अलावा इनके डिजायनर ब्रांड कीमत लाखों करोड़ों में होती है. माना जा रहा है कि अगर लेनदेन की जांच में आयकर को ऐसे लेनदेन की जानकारी नहीं दी गई हो तो इनकम टैक्स विभाग भी इस जांच में शामिल हो सकता है.

Exit mobile version