Site icon Buziness Bytes Hindi

Gangster Ateeq Ahmed, Ashraf Shootout: तीन हमलावरों ने दिया घटना को अंजाम, अतीक के सिर में सटाकर मारी गोली

Gangster Ateeq Ahmed, Ashraf Shootout

प्रयागराज। आज यूपी में बड़ा शूटआउट हुआ। जिसमें माफिया और गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ पर पुलिस अभिरक्षा में हमला किया गया। हमलावरों ने अतीक अहमद के ​सिर पर सटा कर गोली मारी। ​अतीक अहमद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अशरफ को गंभीर हालत में मेडिकल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने अशरफ को मृत घोषित कर दिया।

बताया जाता है कि अतीक अहमद और अशरफ को पुलिस मेडिकल कराने के लिए ले जा रही थी। इसी दौरान दोनों भाइयों पर तीन अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। जिसमें अशरफ और अतीक की गोली लगी। मेडिकल कॉलेज के बाहर दोनों को गोली मारी गई। अतीक और अशरफ को गोली मारने वालों में तीन बाहरी युवक शामिल थे। पुलिस ने तीनों हमलावरों को पकड़ लिया है। घटना के दौरान पुलिस के सामने ही ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। जिसमें करीब 10 राउंड फायरिंग हुई। इस फायरिंग में एक सिपाही भी घायल हुआ है।

माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को प्रयागराज पुलिस आज यानी शनिवार की रात लगभग 9 बजे कसारी मसारी जंगल ले गई थी। पुलिस ने दोनों के निशानदेही पर दो पिस्टल और 5 विदेशी मैग्जीन बरामद की थी। उसके बाद दोनों भाइयों को मेडिकल के लिए ले जा रहे थे।

इसी दौरान दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि दोनों भाइयों को किसी अनजान हमलावरों ने गोली मारी। ​दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। अतीक और अशरफ को प्रयाग मेडिकल कालेज के पास मारी गोली मारी गई। दोनों को गंभीर हालात में मेडिकल ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

Exit mobile version