Site icon Buziness Bytes Hindi

प्राण प्रतिष्ठा से पहले तीन गिरफ्तारियां, UP ATS की बड़ी कार्रवाई

upats

अयोध्या स्थित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बस दो दिन ही बचे हैं, सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जा रही है, 22 जनवरी को कोई भी अप्रिय घटना न हो इसके लिए सुरक्षा बल मुस्तैद हैं, इस बीच यूपी एटीएस ने तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है जिनके लिंक खालिस्तानी संगठन से मिलते हैं. इन तीनों को एक वॉइस सन्देश की मदद से गिरफ्तार किया गया. ये वॉइस सन्देश खालिस्तानी नेताओं द्वारा रिकॉर्ड किया गया था और जिसे लखनऊ में कुछ मोबाइल पर सुना जा रहा था, जिसपर यूपी ATS ने संदेह के आधार पर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

इस संदेश में बोल रहा व्यक्ति खुद को अमेरिका और कनाडा की दोहरी नागरिकता रखने वाला खालिस्तान आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू बता बता रहा था, सन्देश में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर सम्बोधन था, सन्देश में ये व्यक्ति कह रहा है कि सिख फॉर जस्टिस (SFJ), एक अमेरिकी-आधारित समूह है जो पंजाब के अलगाव का समर्थन करता है। रिकॉर्ड किए गए संदेश में अयोध्या से दो SFJ सदस्यों की गिरफ्तारी का भी जिक्र है।

यूपी पुलिस के महानिदेशक (डीजी), कानून एवं व्यवस्था, प्रशांत कुमार ने इस वॉइस सन्देश पुष्टि की करते हुए बताया है कि तीनों आरोपियों की पहचान राजस्थान निवासी शंकर दुसाद उर्फ शंकर जाजोद, अजीत कुमार शर्मा और प्रदीप पुनिया के रूप में की गई है। शंकर दुसाद और प्रदीप पूनिया सीकर जिले के निवासी थे जबकि अजीत कुमार शर्मा झुंझुनू जिले के निवासी थे। शंकर दुसाद कनाडा स्थित एक अन्य हथियार तस्कर लखबीर सिंह संधू उर्फ लांडा के माध्यम से पन्नून के संपर्क में था। खलिस्तानी नेताओं ने दुसाद को अयोध्या का दौरा करने और साइट का नक्शा तैयार करने के लिए कहा था। गुरुवार को अयोध्या में त्रिमूर्ति होटल के सामने वाहन चेकिंग के दौरान दुसाद और उनके दो साथियों को हिरासत में ले लिया गया। इन गिरफ्तारियों के बाद राज्य भर में चेकिंग तेज करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

Exit mobile version