ढ़ाई लाख के नकली नोट समेत तीन गरिफ्तार

मेरठ रीजनढ़ाई लाख के नकली नोट समेत तीन गरिफ्तार

Date:


ढ़ाई लाख के नकली नोट समेत तीन गरिफ्तार

कलर प्रिंटर और फोटो स्टेट की मदद से बनाए नोट

मेरठ। खरखौदा थाना पुलिस ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर नकली नोटों को धंधा करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों से पूछताछ की और इनके कब्जे से करीब ढाई लाख के नकली नोट बरामद किए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आशंका है कि इस गैंग में कई और लोग जुड़े हो सकते है। एसपी देहात अविनाश पांडेय के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर खरखौदा पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 2.62 लाख रुपए कीमत के 100, 200 और 500 के नोट बरामद किए गए है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक आरोपी मूल रूप से केरल का रहने वाला है।

उसकी गाजियाबाद में प्रिंटर-फोटो स्टेट की दुकान है। बाकी दो शातिर किस्म के अपराधी है, उनके खिलाफ दर्जनों मुकदमे दर्ज है। एसपी देहात ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने नकली नोट कलर प्रिंटर पर फोटो स्टेट कर निकाले। यह ​शातिर गिरोह लॉकडाउन में करीब एक लाख के नकली नोट बाजार में चला चुका है। इसके अलावा 2018 में एक अभियुक्त नकली नोट के मामले में जेल भी जा चुका है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच चल रही है

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...