Site icon Buziness Bytes Hindi

राम भक्तों पर गोलियां चलवाने वाले आज कर रहे मंदिर बनाने की बात


राम भक्तों पर गोलियां चलवाने वाले आज कर रहे मंदिर बनाने की बात

रामपुर। 2017 से पहले प्रदेश में अपराधियों, माफियाओं और सहारनपुर-मुजफ्फरनगर के दंगाइयों को सरकार सम्मानित करती थी। 2017 के बाद प्रदेश में बेरोजगारों और नौजवानों के सम्मान होता है। यह कहना है सीएम योगी का जिन्होंने आज रामपुर में सभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा।

Read also: अखिलेश यादव ने कहा, समाजवादी पार्टी की देन है कानपुर मेट्रो

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज बबुआ (अखिलेश यादव) उनकी सरकार होने पर भव्य मंदिर बनाने की बात कर रहे हैं। मैं कहता हूं कि अगर उन्हें प्रदेश में कब्रिस्तान बनाने से फुर्सत होती तभी तो मंदिर बनाते। सीएम योगी ने तंज कसा कीे राम भक्तों पर गोलियां चलाने वाले भी आज सरकार होने पर भव्य मंदिर बनाने की बात कर रहे हैं।

Read also: सीएम योगी बोले, विपक्ष को तो कुछ भी अच्छा नहीं लगता

सीएम योगी ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में नौकरियां निकलने पर चाचा-भतीजा का गैंग वसूली करने के लिये उतर आता था। विवादित भर्ती पर न्यायालय स्टे लगा देता था और नौजवानों का भविष्य अंधकारमयं हो जाता था। आज उत्तर प्रदेश में भारी मात्रा में निवेश होने से लाखों नौजवानों को नौकरी मिल रही है। सीएम योगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ। क्योंकि दंगाइयों को पता है कि अगर दंगा किया तो उनकीं सात पुश्तें नुकसान की भरपाई करेंगी। सीएम योगी ने कहा की जीरो टाॅलरेंस के तहत काम करते हुए यदि हमें बुलडोजर भी चलाना पड़ा तो हमने यह भी कर दिया।

Exit mobile version