Site icon Buziness Bytes Hindi

Delhi-Meerut Expressway पर चलने वालों को एक अप्रैल से देना होगा इतना टोल


Delhi-Meerut Expressway पर चलने वालों को एक अप्रैल से देना होगा इतना टोल

मेरठ। देश की राजधानी दिल्ली से मेरठ तक के सफर में एक्सप्रेस-वे का प्रयोग करने वालों केा एक अप्रैल से टोल टैक्स देना होगा। किस गाड़ी के लिए कितना टोल निर्धारित किया गया है। इसकी सूची एनएचएआई ने जारी कर दी है। दिल्ली से मेरठ तक एक्सप्रेस-वे पर यात्रा करने वाले यात्रियों को अब जेब ढीली करनी होगी। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी एनएचएआई ने अब एक्सप्रेस वे पर टोल लगा दिया है यानी कि अब दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वें पर गाड़ी से यात्रा करने पर 1 अप्रैल से टोल देना पड़ेगा।


Read also: Uttara Pradesh News: गोरखपुर जाना होगा आसान,मुख्यमंत्री ने किया हवाई सेवा का वर्चुअल उद्धाटन

दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे (Delhi-Meerut Expressway) पर टोल की दर दूरी के हिसाब से होगी। दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ तक 59 किमी के इस एक्सप्रेस-वे में 3 टोल प्लाजा एग्जिट बनाये है। इसमें दिल्ली से मेरठ तक यात्रा करने वालों को छोटे वाहनों, कार को 155 रुपये टोल टैक्स देना होगा। इस एक्सप्रेस-वे पर तीन एग्जिट में पहला रसूलपुर, दूसरा भोजपुर में और तीसरा अंतिम टोल प्लाजा काशी में हैं।

Exit mobile version