Site icon Buziness Bytes Hindi

श्रीराम को गाली देने वाले आज मत्था टेक रहे हैं…


श्रीराम को गाली देने वाले आज मत्था टेक रहे हैं…

लखनऊ। कोरोना काल में दिल्ली में रहने वाले यूपी के लोगों को भगाने वाले छोटी सी दिल्ली भी न संभाल पाने वालों को चुनाव नजदीक आते ही राम याद आ रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने केजरीवाल की ओर इशारा करते हुए कहा कि अब एक दिल्ली वाले जो पहले भगवान श्री राम को गाली देते थे, अब मत्था टेकने के लिये अयोध्या जा रहे हैं। उन्होंने सपा-बसपा के नेताओं के अयोध्या जाने पर भी तंज कसा।

Read also: सीएम योगी को जरनल डायर अवार्ड भेजेंगे रंधावा

लखनऊ में पिछड़ा वर्ग सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा, बसपा और कांग्रेस को भी शासन करने का मौका मिला था क्या उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं थी। एक दिल्ली वाले जिन्हें चुनाव नजदीक आने पर भगवान राम याद आ रहे हैं, वो कहते हैं कि ये फ्री देंगे वो फ्री देंगे। अब उन्हें भी लग रहा है कि प्रभु श्रीराम की कृपा के बिना चुनावी नैया पार नहीें लगेगी। सीएम योगी ने तंज कसते हुए कहा कि, अच्छी बात है, कम से कम राम के अस्तित्व को स्वीकार तो किया वरना ये लोग पहले तो प्रभु श्रीराम को गाली देते थे।

Read also: लखीमपुर हिंसा पर त्वरित कार्रवाई करने वाले सीएम योगी की राकेश टिकैत ने की तारीफ

गौरतलब है कि यूपी चुनाव की बेला में सपा, बसपा, कांग्रेस के बाद अब आम आदमी पार्टी भी अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन कर रही है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के बाद आम आदमी पार्टी ने ऐलान किया है कि दिल्ली के लोगों को अभी से और प्रदेश में आप की सरकार बनने पर सभी को फ्री में अयोध्या दर्शन कराये जायेंगे। आप के इस बयान को लेकर ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने निशाना साधा है।

Exit mobile version