Site icon Buziness Bytes Hindi

Thomas Cup Badminton Final : बैडमिंटन में भारत ने रचा इतिहास, थॉमस कप पर पहली बार हुआ कब्ज़ा

बिजनेस बाइट्स स्पोर्ट्स डेस्क: भारत की बैडमिंटन टीम ने आज वह कारनामा कर दिखाया जो कभी 1983  के मैदान पर कपिल सेना ने कर दिखाया था. जी हाँ, इंडियन शटलर्स ने पहली बार Thomas Cup Badminton का खिताब पहली बार जीत लिया है, वह भी इंडोनेशिया जैसी टीम को 3-0 से हराकर। बता दें थॉमस कप को भी एक विश्व चैम्पियनशिप की तरह ही माना जाता है. 

Read also: IPL 2022 : रसेल के आगे हैदराबाद हुआ पस्त, KKR को मिली 54 रनों से जीत

पहले मुकाबले में लक्ष्य सेन का मुकाबला एंथनी सिनिसुका गिनटिंग से था, इस मैच को  8-21, 21-17, 21-16 से सेन ने अब्दी आसानी से अपना अपना लक्ष्य पूरा किया . वहीँ दूसरे मैच में मैच में एस साईराज और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने केविन संजय सुकामुल्जो और मोहम्मद अहसान को एक कड़े संघर्ष के बाद 18-21, 23-21, 21-19 से पराजित किया. तीसरे मुकाबले में किदांबी श्रीकांत ने जोनाथन क्रिस्टी को 21-15, 23-21 से शिकस्त देकर ये ऐतिहासिक कारनामा कर दिखाया। 

पहले मैच की बात करें तो लक्ष्य सेन को एंथनी गिनटिंग ने खिलाफ पहला गेम को 21-8 से गंवाना पड़ा . लेकिन दूसरे गेम में लक्ष्य को 21-17 से जीतकर लक्ष्य ने स्कोर बराबर कर लिया. तीसरे और निर्णायक गेम में लक्ष्य ने 21-16 से जीतकर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी.

एस साईराज और चिराग शेट्टी को दुसरे मैच के पहले गेम में इंडोनेशियाई जोड़ी केविन संजाया और मोहम्मद अहसान के हाथों 18-21 से हार का सामना करना पड़ा. दूसरे गेम में भारतीय जोड़ी ने 23-21 जीत हासिल कर ज़ोरदार वापसी की. निर्णायक गेम में भारतीय जोड़ी ने 21-19 से मुकाबला जीत कर भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी.

Read also: Fixing in IPL : CBI की गिरफ्त में तीन सट्टेबाज़

तीसरे मैच में भी श्रीकांत ने इंडोनेशियाई शटलर जोनाथन क्रिस्टी को कोई मौका नहीं दिया. पहले गेम में श्रीकांत 21-15 से आसान जीत दर्ज की. हालांकि दूसरे गेम में संघर्ष हुआ लेकिन किदाम्बी ने  23-21 से जीतकर भारत की ऐतिहासिक जीत पक्की कर दी.

Exit mobile version