हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस बार नाग पंचमी का त्योहार सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि, सोमवार 21 अगस्त को मनाया जाएगा. इस दिन नागदेव की विशेष पूजा की जाती है. जहां नागदेव भगवान शिव के गले में हार के रूप में सुशोभित हैं, वहीं भगवान विष्णु की शय्या भी है। लोक जीवन के कल्याण में नागदेव का विशेष योगदान है। इसलिए इनकी विशेष पूजा की जाती है। बता दें, सावन माह का देवता भगवान शिव को माना जाता है।
इस महीने में खूब बारिश होती है. जिसमें ग्राउंड फ्लोर पर सांप आ जाते हैं. वह किसी के अहित का कारण न बने। इसलिए नागपंचमी के दिन नागदेव को प्रसन्न करने के लिए विशेष पूजा की जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार कहा जाता है कि राहु-केतु के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए नाग देवता की पूजा की जाती है। साथ ही व्यक्ति को कालसर्प दोष से भी मुक्ति मिलती है।
कुछ ऐसे काम है जो नाग पंचमी वाले दिन नही करना चाहिए . तो चलिए जानते है कौन है वो काम जो हमे नागपंचमी के दिन करने से बचना चाहिए –
नागपंचमी के दिन किसी भी सांप को नुकसान न पहुंचाएं
नागपंचमी के दिन नाग देवता की विशेष पूजा करें और किसी भी सांप को नुकसान न पहुंचाएं। ध्यान रखें कि किसी भी सांप को चोट न पहुंचे।
नाग पंचमी के दिन जीवित सांप को दूध पिलाने से बचें, पाप लग सकता है
मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन किसी भी जीवित सांप को दूध नहीं पिलाना चाहिए और न ही जीवित सांप की पूजा करनी चाहिए। इससे पाप लग सकता है. इस दिन आप नाग देवता की मूर्ति की पूजा कर सकते हैं और दूध से अभिषेक कर सकते हैं।
नागपंचमी के दिन नुकीली वस्तुओं का प्रयोग नहीं करना चाहिए
धार्मिक शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि नाग पंचमी के दिन भूलकर भी सुई, चाकू जैसी धारदार वस्तुओं का प्रयोग न करें और इस दिन लोहे की कड़ाही और तवे पर खाना न पकाएं। इससे नाग देवता को कष्ट हो सकता है।
तांबे के लोटे से न चढ़ाए दूध
आपको नही पता है तो बता दे कि ऐसा कहा जाता है कि नागपंचमी के दिन तांबे के लोटे से शिवलिंग पर जल नही चढ़ाना चाहिए । आपको नागपंचमी के दिन पीतल के ही लोटे से दूध अर्पित करना चाहिए ।
नागपंचमी के दिन जमीन खोदने से बचें
नागपंचमी के दिन मान्यता है कि जमीन नहीं खोदनी चाहिए। क्योंकि सांप बिल बना सकते हैं और उन्हें नुकसान हो सकता है.

