Site icon Buziness Bytes Hindi

इस सप्ताह फिर शेयर मार्केट ने दिया निवेशकों को झटका, इतने फीसदी दर्ज हुई गिरावट

शेयर बाजार: शेयर बाजार में पिछले कई दिनों से काफी उथल पुथल देंखने को मिल रही है। वही जब से रूस और युकेन के मध्य युद्ध आरंभ हुआ है यह तेजी के साथ नीचे आया है। वही अगर हम 22 अप्रैल को समाप्त हुए सप्ताह के स्टॉक मार्केट में हुए उतार चढ़ाव की बात करे शेयर बाजार में इस सप्ताह में 2 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है। 

जाने किस किस में हुई गिरावट:-

अगर हम शेयर मार्केट में हुई गिरावट की बात करे तो बन्द हुए सप्ताह में निफ्टी 57,197 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 1142 अंक पर बन्द हुआ , आईटी कंपनियों का शेयर 5.6 फीसदी तक टूटा, ऑयल एंड गैस 2.4 की कमी दर्ज हुई।

जाने किन स्मॉलकैप स्टॉक में आया उछाल:-

शेयर बाजार में 22 अप्रैल को समाप्त हुए सप्ताह में 50 स्मॉलकैप सूचकांकों में 10 से 50 फीसदी तक का उछाल आया। इसमे सनफ्लैग आयरन एंड स्टील कंपनी, चेन्न्ई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, बजाज हिंदुस्तान सुगर और डीसीएम श्रीराम इंडस्ट्रीज के साथ अन्य कई इंडस्ट्री शामिल हैं।
Exit mobile version