Site icon Buziness Bytes Hindi

इकोनॉमिक सर्वे की जगह इस बार एक स्पेशल रिपोर्ट, 7 फीसदी विकास दर का अनुमान

economic servey

सरकार ने इकोनॉमिक सर्वे की जगह इस बार एक स्पेशल रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट का नाम ‘द इंडियन इकोनॉमी: ए रिव्यू’ है। मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन द्वारा तैयार इस रिपोर्ट में पिछले 10 वर्षों की भारत के आर्थिक सफर के बारे में बताया गया है, इसके साथ ही आने वाले वर्षों में देश की अर्थव्यस्था कैसी रहेगी, इसकी जानकारी दी गई है। इस रिपोर्ट के दूसरे अध्याय में सरकार की नीतियों और विभिन्न सेक्टर्स में प्रगति की समीक्षा की गयी है। रिपोर्ट के अनुसार आने वाले तीन साल में भारत न सिर्फ 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा बल्कि 2030 तक देश 7 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बन जाएगा।

मुख्य आर्थिक सलाहकार ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भारत global geopolitics तनाव का सामना करने के लिए काफी आश्वस्त है और देश ने कमजोर स्थिति से स्थिरता और मज़बूती देखी है। इस रिपोर्ट में कहा गया कि पिछले दो वर्षों में भारत द्वारा क्रूड आयल की आपूर्ति को उचित मूल्यों पर planned way में कंट्रोल करना उल्लेखनीय है। भारत के युवा न केवल बेहतर जीवन की उम्मीद रखते हैं बल्कि उन्हें ये भी विश्वास है कि ये सब उनके जीवनकाल में होगा।

मुख्य आर्थिक सलाहकार की इस रिपोर्ट में वित्त वर्ष 2024 के लिए 7 फीसदी या इससे ऊपर की ग्रोथ रेट रहने का अनुमान लगाया गया है। वी अनंत नागेश्वरन ने कहा कि कुछ अनुमानों के मुताबिक वित्त वर्ष 2025 में भी 7 फीसदी विकास दर रह सकती है। अगर यह अनुमान सही रहता है तो भारतीय अर्थव्यवस्था लगातार चौथे साल 7 फीसदी या उससे अधिक विकास दर से बढ़ेगी। मुख्य आर्थिक सलाहकार ने कहा कि आज जब Global Economy 4 फीसदी की दर से बढ़ रही थी, ऐसे में भारत का 8-9 फीसदी की रफ्तार से बढ़ना बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि लाल सागर की हालिया घटनाओं पर भी चिंता जताई ।

Exit mobile version