श्रीलंका से लाकर राम मंदिर में लगेगा यह पत्थर

फीचर्डश्रीलंका से लाकर राम मंदिर में लगेगा यह पत्थर

Date:


श्रीलंका से लाकर राम मंदिर में लगेगा यह पत्थर

अयोध्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों भूमि पूजन के बाद अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का तेज़ी से शुरू हुआ है, मंदिर निर्माण के लिए दान जमा करने का अभियान पूरा हो चूका है. अब खबर मिल रही है कि श्रीलंका से लाकर सीता एलिया के पत्थर का अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में इस्तेमाल किया जाएगा। ऐसी मान्यता है कि सीता को रावण ने श्रीलंका में इसी स्थान पर बंदी बनाकर रखा था।

भारतीय उच्चायोग ने किया ट्वीट
श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया, ‘‘अयोध्या में राम मंदिर के लिए श्रीलंका स्थित सीता एलिया के पत्थर का इस्तेमाल भारत और श्रीलंका के संबंधों की मजबूती का स्तम्भ बनेगा। भारत में श्रीलंका के उच्चायुक्त मिलिंदा मोरागोडा को उच्चायुक्त की मौजूदगी में म्यूरापति अम्मान मंदिर में यह पत्थर सौंपा गया।”

सीता एलिया में रावण ने बनाया था बंदी
सीता एलिया में सीता जी का मंदिर है और ऐसा माना जाता है कि इसी स्थान पर लंकापति रावण ने उन्हें बंदी बनाकर रखा था और यहीं सीता जी भगवान राम से प्रार्थना किया करती थीं कि वह उन्हें बचाकर ले जाएं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...