इस शेयर ने किया निवेशकों को झटपट मालामाल

बिज़नेसइस शेयर ने किया निवेशकों को झटपट मालामाल

Date:

बाजार:- आज के दौर में तेजी से बढ़ी महंगाई के बाद हर कोई यह चाहता है कि उसका धन जल्दी से जल्दी बढ़ जाए और वह लखपति बन जाए। लेकिन यह इतना आसान नहीं होता कि आपका पैसा आसानी से आपको दोगुना लाभ दे। लेकिन आज शेयर मार्केट में कुछ शेयर ऐसे हैं जो निवेशकों के लिए सोने की चिड़िया बने हुए हैं और इनमें इंवेसमेन्ट करके निवेशकों को खूब लाभ प्राप्त हो रहा है। यह शेयर ऐसे हैं जो निवेशकों के धन को 25 पैसे से 2440 फीसद उछलकर 6 रुपये 35 पैसे पर पहुंच चुका है।
असल मे यह शेयर है राज रेयॉन इंडस्ट्रीज का शेयर जो अपने निवेशकों को लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित हुआ है और इसने अपने निवेशकों को मालामाल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इसके शेयर में इंवेसमेन्ट करने वालो को एक ही झटके में ताबड़तोड़ रिटर्न मिला है। वही आज गिरते उठते बाजर में भी इसके शेयर में बढ़ोत्तरी देंखने को मिली और इसका शेयर एनएसई पर 6.35 रुपये पर पहुंच स्टॉक बीएसई पर 10.26 रुपये ट्रेंड करता रहा।
राज रेयॉन इंडस्ट्रीज का शेयर 17 मई 2021 को महज 25 पैसे के स्तर पर था जो 16 मई को 6.35 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गया। इसके शेयर ने 40 ट्रेडिंग सेशंस में 592 पर्सेंट से ज्यादा का जोरदार रिटर्न दिया है। वहीं, महीने भर में यह शेयर 2.90 रुपये से बढ़कर 6.35 रुपये का हो गया। पिछले एक महीने में इस शेयर ने 118.97 पर्सेंट का रिटर्न दिया है। पिछले पांच ट्रेडिंग सेशंस में यह शेयर 19.81% उछला है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...