Site icon Buziness Bytes Hindi

राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाले इस शेयर से हो सकती है तगड़ी कमाई

कारोबार:- भारत की ब्रोकरेज कम्पनी कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाली स्टार हेल्थ (Star Health) कम्पनी ने शेयर मार्केट के वापसी की रणनीति बना ली है। स्टार हेल्थ के शेयर के संदर्भ में विशेषज्ञ का कहना है कि यह कम्पनी जल्दी ही शेयर बाजार में उछाल मार सकती है निवेशकों को अब इसके शेयर खरीदने चाहिए।। 

स्टार हेल्थ के शेयर खरीद के संदर्भ में कोटक इक्विटीज की रिपोर्ट के मुताबिक इसके शेयर में जल्द ही 13 फीसदी का उछाल आएगा। वही उछाल के साथ स्टार हेल्थ का शेयर 775 रुपये के स्तर पर पहुंच सकता है।
जानकारी के लिए बता दें यह कम्पनी पिछली साल बाजार में लिस्ट हुई थी। इसका इश्यू प्राइस ₹900 रखा गया था जबकि इसकी लिस्टिंग 6 फ़ीसदी डिस्काउंट पर 848.80 के लेवल पर हुई थी। बता दे वर्तमान समय मे यह 32 फीसदी डाउन चल रही है। बता दे जानीमानी हस्ती 
राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला की स्टार हेल्थ में 17.5 फीसदी हिस्सेदारी है। जिसके बाद राकेश झुनझुनवाला के पास स्टार हेल्थ के 10 करोड़ से अधिक शेयर हैं.
Exit mobile version