Site icon Buziness Bytes Hindi

इस शेयर ने निवेशकों को किया मालामाल दिया 5 हजार फीसदी रिटर्न

बाजार:- आज बाजार में काफी तेजी देखने को मिली है वही अगर हम बात ईकेआई एनर्जी सर्विसेज के शेयर की करें तो आज इसके भाव मे 14 फीसदी की तेजी आई है। बता दें कम्पनी द्वारा बोनस शेयर की घोषणा करने के बाद उसके शेयर में आज तेजी आई है। ईकेआई एनर्जी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने इसके शेयर का भाव 3:1 के रेशियो पर अप्रूव किया है। इस कम्पनी के बोनस शेयर की घोषणा के बाद जिन निवेशकों के पास कंपनी के 1 शेयर होंगे, उन्हें कंपनी 3 बोनस शेयर देगी।
ईकेआई एनर्जी के शेयरों ने पिछले एक साल में लोगों को 5000 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। सूत्रों के मुताबिक ईकेआई एनर्जी सर्विसेज 20,62,20,000 रुपये टोटल अमाउंट के 2,06,22,000 बोनस शेयर जारी करेगी। बोनस शेयर 12 जुलाई 2022 को या उससे पहले क्रेडिट हो जाएंगे। ईकेआई एनर्जी सर्विसेज को वित्त वर्ष 2021-22 में 383 करोड़ रुपये का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट हुआ है। 
इससे पहले के वित्त वर्ष में कंपनी को 18 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। 9 अप्रैल 2021 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में इसका शेयर 162.05 रुपये के स्तर पर, 18 मई 2022 को 8100 रुपये के स्तर पर , 13 महीने में निवेशकों को 5021 फीसदी का रिटर्न दिया है। पिछले 52 हफ्ते का लो-लेवल 409 रुपये है। वहीं, 52 हफ्ते का हाई लेवल 12,599.95 रुपये है।
Exit mobile version