Site icon Buziness Bytes Hindi

100 से लेकर 200+ के रिटर्न के बादशाह बने यह शेयर

व्यापार:- प्राइमरी बाजर से शेयर मार्केट में हलचल मचा रखी है। जहां एक ओर सभी को 6 मई को LIC के IPO के खुलने का इंतजार है। वही बाजार में जारी उतार चढ़ाव के बीच निवेशकों की बल्ले बल्ले हो गई है और 60 फीसदी के निवेशकों को पॉजिटिव रिटर्न मिला है। इस पॉजिटिव रिटर्न में 30 फीसदी शेयर में 50 फीसदी और 15 से 16 फीसदी 100 फीसदी रिटर्न दिया है। 

यह शेयर दे रहा 200+ रिटर्न:- 

अगर हम 200+ रिटर्न की बात करे तो Adani Wilmar के शेयर ने इश्यू प्राइस की तुलना में अबतक निवेशकों को 263 फीसदी रिटर्न दिया है। यह शेयर 8 फरवरी को 230 की तुलना में 274 पर लिस्ट हुआ था जो अब 835 का हो गया है।
वही अगर हम Paras Defence की बात करें तो यह अपने निवेशकों को 293 का रिटर्न दे चुका है। यह बाजार में 1 अक्टूबर 2021 को 175 से 445 पर लिस्ट हुआ था जो अब 689 का हो गया है।

यह शेयर दे रहा 100+ रिटर्न:-

अगर हम 100+ रिटर्न की बात करे तो Latent View का शेयर मार्केट में 23 नम्बर 2021 को लिस्ट हुआ था जो अब अपने निवेशकों को 123 फीसदी रिटर्न दे रहा है।
वही Clean Science के निवेशकों को इस समय 112 व Tatva Chintan के निवेशकों को 114 फीसदी का रिटर्न प्राप्त हो रहा है। वही Sona BLW, Macrotech Dev, Barbeque Nat भी अपने निवेशकों को 100+ रिटर्न दे रहे है।
Exit mobile version