“जो राम को लाये हैं” गाने वाला ये गायक अब कांग्रेस के लिए करेगा काम!

नेशनल"जो राम को लाये हैं" गाने वाला ये गायक अब कांग्रेस के...

Date:

पिछले कुछ चुनावों में एक गाना भाजपा के चुनाव प्रचार में एक बड़े चुनावी हथियार के रूप में इस्तेमाल किया गया, विशेषकर राम मंदिर के उद्घाटन के बाद हुए लोकसभा चुनावों में तो इस गाने को भाजपा ने अपने प्रचार अभियान का ज़रूरी हिस्सा बनाया, ये दिखाने के लिए देश में हर कोई नरेंद्र मोदी को एकबार फिर प्रधानमंत्री बनाना चाहता है क्योंकि भाजपा लोगों को बताना चाह रही थी कि राम को लाने वाले सिर्फ मोदी जी और भाजपा है. ये ब्लॉकबस्टर गाना है ” जो राम को लाये हैं हम उनको लाएंगे”. ये गाना इतना ज़बरदस्त है कि बच्चा बच्चा इसे गुनगुनाते और गाते हुए मिल जायेगा। इस गाने को अपनी आवाज़ देने वाले का नाम कन्हैया मित्तल है. अब देश के बदले हुए राजनीतिक माहौल में खबर ये आ रही है कि कन्हैया मित्तल जल्द ही कांग्रेस पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं.

हरियाणा चुनाव से पहले भाजपा के लिए इसे एक बड़ा झटका माना जा रहा है. कन्हैया मित्तल के मुताबिक भाजपा इस तरह से पेश कर रही है जैसे मैं उनके लिए गाता हूँ , वो कहते हैं कि भाजपा ने उनके गाने का इस्तेमाल किया और उसकी वजह से उन्हें काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा लेकिन वो दिल से कांग्रेसी हैं। कन्हैया मित्तल की इच्छा है कि हरियाणा चुनाव में वो कांग्रेस के लिए काम करें और उम्मीद है कि ऐसा होगा जिसका मतलब ये हुआ कि वो जल्द ही आधिकारिक रूप से कांग्रेस पार्टी से जुड़ने वाले हैं. वैसे हरियाणा चुनाव से पहले वहां कांग्रेस के लिए अच्छी ख़बरों के आने का सिलसिला जारी है और ये खबर भी उसी सिलसिले की एक कड़ी है.

कन्हैया मित्तल का “जो राम को लाए हैं” वाला गाना उत्तर प्रदेश के पिछले चुनाव के दौरान सामने आया था और भाजपा के चुनाव प्रचार का अभिन्न हिस्सा था, उसके बाद से भाजपा के चुनावी मंचों से बजने वाला ये एक अनिवार्य गाना बन गया, एक तरह इसे इस गाने की पहचान एक चुनावी गाने के रूप में होने लगी. दरअसल इस गाने की लोकप्रियता के बाद कन्हैया मित्तल को लगा था कि भाजपा उन्हें चुनावी उम्मीदवार बनाएगी लेकिन ऐसा न होने पर वो भाजपा से बहुत निराश हो गए और उनके दिल में कांग्रेस के लिए प्रेम जाग पड़ा. चंडीगढ़ के रहने वाले कन्हैया मित्तल अब कह रहे हैं कि वो दिल से कांग्रेसी हैं। अब देखना है कि उनकी चुनावी आकांक्षाओं को कांग्रेस पार्टी पूरा करती है या नहीं. फिलहाल अगर वो कांग्रेस के लिए हरियाणा चुनाव में काम करते हैं तो इससे भाजपा को नुक्सान होने की पूरी सम्भावना है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...