व्यापार:- गिरते बाजार में कैमिकल कम्पनी दीपक नाइट्राइट निवेशकों के लिए सोने की चिड़िया बन गई है और उसने अपने ग्राहकों को बेशुमार रिटर्न दिया है। दीपक नाइट्राइट ने निवेशकों को अबतक 90,000 फीसदी का रिटर्न दिया है जिसके बाद निवेशकों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा है। अगर हम पिछले एक साल में दीपक नाइट्राइट के शेयर में हुई बढ़ोत्तरी की बात करें तो यह पिछले गिने सालों में भरभराकर बढ़ा है और यह 2 रुपये से बढ़कर 2,000 रुपये के पार पहुंच गया है।
जानकारी के लिए बता दें दीपक नाइट्रेट कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 3,020 रुपये है। वहीं, दीपक नाइट्राइट के शेयरों का 52 हफ्ते का लो-लेवल 1,712.50 रुपये है। अगर हम दीपक नाइट्राइट के शेयर की 21 सितंबर 2001 की बात करे तो यह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 1.89 रुपये के स्तर पर था वही आज इस कम्पनी का शेयर बीएसई में 2011.05 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
अगर हम दीपक नाइट्राइट शेयर के पांच साल के रिटर्न की बात करें तो इसने निवेशकों को 1,335 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर कोई दीपक नाइट्रेट में पांच साल पहले 1 लाख रुपये लगाता तो मौजूदा समय मे उसका धन 14.38 लाख रुपये होता।

