Site icon Buziness Bytes Hindi

बिना टैक्स के सरकार की यह योजना कर रही पैसा डबल अभी उठाए लाभ

बाजार:- इस महंगाई के दौर में हर कोई अपने पैसे को सही जगह इन्वेस्ट कर लाभ कमाना चाहता है। वही कई बैंक आज के इस दौर में अपने ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनके धन पर बेहतरीन रिटर्न दे रहे हैं। लेकिन कई लोग ऐसे होते हैं जो बिना रिस्क के रिटर्न का लाभ उठाना चाहते हैं और अपने धन की वृद्धि करना चाहते हैं। अब इसी जीरो रिस्क की कड़ी में शामिल हैं पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र’ स्कीन इस स्कीम में वैसे तो ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपना धन इंवेसमेन्ट करते हैं लेकिन यह वास्तव में सभी के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकती है और बिना रिस्क के आपको उम्दा रिटर्न भी मुहैया करवा सकती है।

जाने क्या है पोस्ट ऑफिस की विकास पत्र स्कीम:- 

अगर हम पोस्ट ऑफिस की विकास पत्र स्कीम की बात करें तो यह लोगो के लिए नो रिस्क में बेहतर विकल्प साबित होगी। इस स्कीम के माध्य्म से लोग छोटी बचत कर सकते हैं। ग्रामीण इलाकों में इसे लघु बचत खाता भी कहा जाता है। इस स्कीम में पोस्ट ऑफिस द्वारा कंपाउंड इंटरेस्ट दिया जाता है जिस कारण यह स्कीम रिटर्न की फुल गारंटी देती है। वहीं इस स्कीम में लगा आपका पैसा 124 महीने में डबल हो जाता है। पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र स्कीम पर ग्राहकों को 6.9 फीसदी की दर से सालाना कंपाउंड इंटरेस्ट मिलता है।

इस स्कीम में मौजूद हैं ब्रांच ट्रांसफर का विकल्प:- 

इंडियन पोस्ट की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार आप देश के करीब 1.5 लाख से ज्यादा पोस्ट ऑफिस में इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इस स्कीम में अकाउंट को एक ब्रांच से दूसरे ब्रांच में ट्रांसफर करने की भी सुविधा दी गई है। अर्थात यदि आप किसी अन्य शहर में रहने लगते हैं तो आप अपना खाता उस शहर में ट्रांसफर करवा सकते हैं।

जाने कितने में शुरू होगा इंवेसमेन्ट:-

अगर हम पोस्ट ऑफिस की योजना विकास पत्र में इंवेसमेन्ट की बात करें तो यह वन टाइम इंवेसमेन्ट स्कीम है। अर्थात इसमे ग्राहक को केवल एक बार पैसा डालना होता है इसकी मिनिमम लिमिट 1000 रुपये रखी गई है. वहीं इसमें इंवेस्ट करने की कोई मैक्सिमम लिमिट तय नहीं की गई है। 

जाने कब शुरू हुई थी स्कीम:- 

विकास पत्र स्कीम की शुरुआत इंडियन पोस्ट के माध्यम से 1988 में की गई थी. पहले इस स्कीम में केवल किसान इंवेस्ट कर पाते थे, लेकिन बाद में यह स्कीम सभी के लिए खोल दी गई. आपकी उम्र 18 साल या इससे अधिक है तो आप किसान विकास पत्र का लाभ उठा सकते हैं।
Exit mobile version