बाजार:- बढ़ती महंगाई के बीच हर कोई आजकल सेविंग का प्लान बना रहा है और हर किसी के मन मे यह ख्याल रहता है कि वह अपने धन को ऐसी जगह इन्वेस्ट करने जहाँ उसे जोखिम न उठाना पड़े। इस जोखिम से बचने के लिए आज के समय मे लोग समसे ज्यादा विश्वास फिक्स्ड डिपॉजिट पर।दिखा रहे हैं। वही इस समय स्टेट बैंक से लेकर कई बड़े बैंको ने अपने फिक्स्ड डिपॉजिट प्लान पर ब्याज दरों में इजाफा किया है।
लेकिन अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट करवाने की योजना बना रहे हैं तो आपको पोस्ट ऑफिस के नेशनल सेविंग्स टाइम डिपॉजिट अकाउंट की ब्याज दरों के बारे में जरूर जानना चाहिए। क्योंकि पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम अभी भी अपने ग्राहकों को बैंक एफडी से अधिक ब्याज दे रही है और इसमे कोई जोखिम भी नहीं है। पोस्ट आफिस की नेशनल सेविंग्स टाइम डिपॉजिट अकाउंट अपने निवेशकों को 6.7 फीसदीं का ब्याज दे रहा है। पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम एक तरह की एफडी है जिसमे आप तय समय के लिए इंवेसमेन्ट करके उम्दा रिटर्न हासिल कर सकते है।
जानकारी के लिए बता दे टाइम डिपॉजिट अकाउंट 1 से 5 साल तक की अवधि के लिए 5.5 से 6.7% तक ब्याज दर की पेशकश करता। इसमें 1000 रुपए का मिनिमम निवेश करना होता है। वहीं अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है। इस अकाउंट को कोई भी व्यक्ति चेक या कैश के माध्यम से खुलवा सकता है। वही जब आप बैंक में एफडी करवाते हैं तो आपको उसके लिए टैक्स देना होता है लेकिन पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम आपको टैक्स से बचाती है। अगर आप 5 साल तक के लिए इस स्कीम में इंवेसमेन्ट करते हैं तो आपको किसी तरह का कोई टैक्स नहीं देना होता है।
