समोआ के इस बल्लेबाज ने एक ओवर में बना डाले 39 रन

फीचर्डसमोआ के इस बल्लेबाज ने एक ओवर में बना डाले 39 रन

Date:

अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का नया रिकॉर्ड कायम हो गया. समोआ के बल्लेबाज डेरियस विज़सर ने एक ओवर में 39 रन बनाकर ये विश्व रिकॉर्ड बनाया। वानुअतु टीम के नलिन नेपेको ने ओवर में 6 छक्के खाये और 3 नो बॉल फेंकीं । इस तरह एक ओवर में 39 रनों का नया रिकॉर्ड कायम हो गया, इससे पहले टी20 क्रिकेट में एक ओवर में सर्वाधिक स्कोर 36 रन था.

ICCT ट्वेंटी-20 विश्व कप उप-क्षेत्रीय पूर्वी एशिया प्रशांत क्वालीफायर में समोआ और वानुअतु के बीच मुकाबला हुआ। समोआ ने यह टी20 इंटरनेशनल मैच 10 रन से जीता।

समोआ के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज डेरियस विसर का बल्ला इस मैच में जमकर चला, जिन्होंने 62 गेंदों पर 132 रनों की आतिशी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 14 छक्के और 5 चौके लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 212.90 का रहा। लेकिन उनकी पारी में एक खास रिकॉर्ड बन गया। 28 वर्षीय डेरियस ने एक ही ओवर में 39 रन ठोककर युवराज समेत कई खिलाड़ियों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस बल्लेबाज का यह सिर्फ तीसरा टी20 मैच था।

डेरियस ने एक ओवर में 39 रन का यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड समोआ की पारी के दौरान 15वें ओवर में बनाया। यह ओवर वानुअतु के नलिन निपिको ने फेंका। उन्होंने इस ओवर में 3 नो बॉल भी फेंकी। डेरियस ने इस ओवर में 6 छक्के लगाए। हालांकि, ये लगातार नहीं थे। उन्होंने चौथी और पांचवीं गेंद को डॉट बॉल के तौर पर खेला।

2007 में टी20 वर्ल्ड कप के पहले संस्करण में युवराज सिंह ने इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर 36 रन बनाए थे. 2021 में कीरोन पोलार्ड और 2024 में निकोलस पूरन, दीपेंद्र सिंह ऐरी, रोहित शर्मा और रिंकू सिंह ने भी एक ओवर में 36 रन बनाए हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related