Site icon Buziness Bytes Hindi

पानी में तैरता हुआ यह रेस्टोरेंट सैलानियों के आकर्षण का केंद्र


पानी में तैरता हुआ यह रेस्टोरेंट सैलानियों के आकर्षण का केंद्र

न्यूज़ डेस्क : आप ने अब तक कई जगहों पर खाना खाया होगा. लेकिन क्या कभी ऐसे होटल में खाना खाया है जो पानी पर तैरता हो? यदि नहीं तो आज हम आपको कुछ ऐसे ही होटलों के बारे में बताएँगे. 

Tattershall Castle, लन्दन: 

लंदन में टेम्स नदी के तट पर स्थित इस रेस्तरां को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 1934 में बनाया गया था. यह जिस नौका पर बना है, पहले इससे माल और यात्रियों की ढुलाई की जाती थी. 1973 में इस नाव के रिटायर हो जाने के बाद 1982 से इसे एक लोकप्रिय रेस्तरां के रूप में डेवलप कर शुरू किया गया.

Kettuvallam, इंडिया:

भारत के केरल में पानी में तैरने वाला बहुत ही सुंदर रेस्तरां है. जिसे फूस की छतों के साथ सुंदर तरीके से बनाया गया है. इन लग्जरियस हाउसबोट को टूरिस्ट के लिए खोला गया है, जो यहां आएं और ताजे खाने के साथ-साथ आराम भी फरमा सकें.

Rustar Dhow Floating Restaurant, दुबई:

दुबई तो वैसे भी काफ़ी सुंदर शहर है, लेकिन दुनिया का सबसे बड़ा तैरने वाला ये रेस्तरां दुबई में एक जगह रहने के बजाय चारों तरफ घूमता रहता है. जाहिर सी बात है कि दुबई में सबकुछ अनोखा ही होता है. इस रेस्तरां में एक बार में 400 यात्री जाते हैं. इसमें एक साथ दोनों मज़ा मिल जाता है. खाना भी और घूमना भी.

Exit mobile version