हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां जाकर आप घूम सकते हैं, और यकीन मानिए वहां जाकर आपका दिल खुश हो सकता है। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में।
शिमला
शिमला में आप मॉल रोड, बर्फबारी, शॉपिंग आदि का मजा ले सकते हैं। शिमला के पास ही कुफरी नाम की जगह है, जहां आप कई तरह एडवेंचर्स का मजा उठा सकते हैं। जिप लाइन, याक की सवारी, घोड़ों की सवारी, जीप की सैर, सेबों के बाग का आनंद ले सकते हैं।
नैनीताल
नैनीताल उत्तराखंड में स्थित है, और ये हमेशा से ही पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। यहां आपको नौका विहार, नौकायन, पुराने मंदिर और विरासत भवन देखने को मिल जाएंगे। इनके अलावा आप यहां नैनी झील, नैनी पीकऔर स्नो व्यूप्वाइंट भी जा सकते हैं।
कोल्लम
केरल के कोल्लम आप घूमने जा सकते हैं। यहां आपको बीच, मैदान, उंची पहाड़ियों और अष्टमुदी झील समेत कई पर्यटन स्थल मिल जाएंगे। लोग इस जगह पर दूर-दूर से घूमने आते हैं। आप भी अपनी छुट्टियों में यहां जाकर मजे कर सकते हैं।

