Site icon Buziness Bytes Hindi

शाहरुख़ की इस पाकिस्तानी हीरोइन को हुआ कोरोना


शाहरुख़ की इस पाकिस्तानी हीरोइन को हुआ कोरोना

खबर है कि सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म में नजर आईं मशहूर अभिनेत्री माहिरा खान कोरोना पॉजिटिव पाईं गईं हैं।

माहिरा खान पाकिस्तान से हैं और शाहरुख खान की फिल्म में शानदार काम किया था। इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर उनका एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें उन्होने कुछ बातें कहीं हैं। खबर है कि इस समय वो आइसोलेशन में हैं और उन्होंने अपने संपर्क में आए सभी लोगों को इसकी सूचना दे दी है। माहिरान ने भले ही इंडस्ट्री में ज्यादा काम ना किया हो लेकिन वो पाकिस्तान की शानदार और बड़ी एक्ट्रेसेस में से एक हैं।

माहिरा खान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है और लिखा है.. ‘रिपोर्ट के मुताबिक में कोरोना पॉजिटिव हूं। मैं खुद को आइसोलेट कर रही हूं और हालिया दिनों में मेरे संपर्क में आए सभी लोगों को सूचित कर दिया है। बेशक ये मुश्किल वक्त है लेकिन सबकुछ जल्दी ही सही होगा जाएगा इंशाअल्लाह। आप लोग प्लीज मास्क पहने और नियमों का पालन करें।’

माहिरा का ये पोस्ट सामने आते ही काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनके लिए सोशल मीडिया पर दुआ कर रहे हैं। माहिरा खान साल 2017 में रईस में नजर आईं थीं और काफी ज्यादा पसंद की गई थीं। उसके बाद वो नजर नहीं आईं।

Exit mobile version