Site icon Buziness Bytes Hindi

टाटा की यह नई इलेक्ट्रॉनिक कार देगी सफारी का मजा

तकनीकी:- आज कल बढ़ती महंगाई के बीच हर कोई अपना रुझान इलेक्ट्रॉनिक कार और बाइक की ओर दिखा रहा है। भारत ने लोग अब पेट्रोल डीजल से चलने वाली कार की जगह इलेक्ट्रॉनिक कार खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं। वही अब इस बीच भारत की दिग्गज कम्पनी टाटा मोटर्स ने भी इलेक्ट्रॉनिक कार की रेस में हिस्सा ले लिया है और इसने मुंबई में अपनी इलेक्ट्रॉनिक कार पेश की है। इसके साथ ही यह अब बिलकुल नई इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट कार पेश करने की तैयारी में भी है। 

सूत्रों का कहना है कि टाटा की यह कार ऐसे मॉडल में होगी जो 2-3 सीटिंग रो के साथ कई स्टाइलिंग बॉडी को प्रभावित करेगी और इसे ग्राहक काफी पसंद करेंगे। कार को सामान्यतः ग्राहकों के अटेंशन को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया जा रहा है। कम्पनी के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि वर्ष 2025 तक टाटा की यह इलेक्ट्रॉनिक कार सड़को पर घूमती दिखाई देगी। 
हालांकि अभी भी टाटा की कई इलेक्ट्रॉनिक कार जैसे Nexon और Tata Tigo मार्केट में मौजूद हैं जिनका ट्रेंड काफी है। लेकिन आने वाली यह नई कार नए प्रारूप में तैयार की जाएगी। कहा जा रहा है यह कार Altroz हो सकती है। इसके अलावा इसका साइज सफारी की तरह होगा जो ग्राहको की जरूरत के मुताबिक बनाया जा रहा है।
Exit mobile version