Site icon Buziness Bytes Hindi

इस मानसून चलें भारत के इन राज्यों में और बनाये अपना सफ़र यादगार

#image_title

दक्षिण भारत से उत्तर भारत और पूर्वी भारत से पश्चिम भारत के लोग मानसून के मौसम में यात्रा करने का अवसर कभी नहीं चूकते। मानसून के दस्तक देते ही लोग अपनी-अपनी सवारी पर घूमने निकल पड़ते हैं। मानसून में कोई पहाड़ों पर घूमने जाता है, कोई बीच पर तो कोई लॉन्ग ड्राइव पर। जून के पहले ही सप्ताह में मानसून की शुरुआत दक्षिण भारतीय राज्य केरल तक पहुंच जाती है। धीरे-धीरे मानसून भारत के विभिन्न राज्यों में पहुंच जाता है और लोग यात्रा की तैयारी भी करने लगते हैं।

ऐसे में अगर आप भी हर राज्य की कुछ ऐसी शानदार जगहों के बारे में जानना चाहते हैं जहां आप मानसून की बेहतरीन यात्रा का लुत्फ उठा सकें तो हम आपको अपने इस आर्टिकल की मदद से पूरी जानकारी देंगे

मानसून में कर्नाटक

कर्नाटक में घूमने के लिए सबसे अच्छा मौसम मानसून है माना ये जाता है की मानसून के दौरान कर्नाटक घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक हैं। इन जगहों पर रोजाना हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। देश के कोने-कोने से लोग मानसून में मस्ती करने के लिए कर्नाटक की इन जगहों पर पहुंचते हैं।

कूर्ग- मानसून के दौरान जब कर्नाटक घूमने की बात आती है तो कूर्ग का नाम सबसे पहले लिया जाता है। मानसून में इस जगह की खूबसूरती अपने चरम पर होती है।

गोकर्ण-गोकर्ण न केवल राज्य में बल्कि पूरे भारत में अपनी उत्कृष्ट सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। यह समुद्र तट शहर मानसून के दौरान सबसे अच्छा दृश्य प्रस्तुत करता है।

मानसून में तमिलनाडु घूमना रहेगा बेस्ट

तमिलनाडु में मानसून के दौरान घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक हैं। इन जगहों पर रोजाना हजारों की संख्या में मौसम का लुफ्त उठाने पहुंचते हैं। तमिलनाडु में कुछ ऐसी जगह है यहाँ लोग खासतौर पर मानसून में आते है और मौसम का लुफ्त उठाते है ।

ऊटी- जब तमिलनाडु में घूमने की बात आती है तो ऊटी हिल स्टेशन का नाम जरूर सबसे पहले लिया जाता है। यहां मानसून के अलावा हर महीने लाखों की संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं।
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई मानसून में घूमने के लिए सबसे अच्छे शहरों में से एक है। मानसून के दौरान यहां के समुद्र तटों पर रोजाना हजारों लोग आते हैं।

कुन्नूर- दक्षिण भारत से लेकर देश के अन्य हिस्सों में अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर कुन्नूर मानसून में घूमने की एक शानदार जगह है। यहां के चाय बागानों में रोजाना हजारों लोग घूमने आते हैं।

मानसून में केरल में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें

मानसून के दौरान केरल घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक हैं। इन जगहों पर रोजाना हजारों की संख्या में लोग आते है और मौसम का लुफ्त उठाते है । केरल की इन जगहों पर मानसून में घूमने के लिए देश के कोने-कोने से लोग पहुंचते हैं।

एलेप्पी- जब मानसून में केरल घूमने की बात आती है तो एलेप्पी का नाम जरूर सबसे पहले लिया जाता है। समुद्र तट पर एलेप्पी अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां के बैकवाटर सबसे लोकप्रिय स्थलों में से एक हैं।

मुन्नार- जब केरल में मौजूद सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन की बात आती है तो मुन्नार का नाम जरूर सबसे पहले लिया जाता है। मानसून के दौरान मुन्नार की खूबसूरत वादियों में घूमने का एक अलग ही मजा है। मानसून में हर जगह बादल छाए रहते हैं।

वायनाड- केरल का वायनाड मानसून में घूमने के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां मौजूद खूबसूरत झरने और बैक वॉटर इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं।

दक्षिण भारत में दी मानसून ने दस्तक

अगर आपको नही पता है तो आपको बता दे की केरल में मानसून 1 जून को पहुंच जाता है और फिर उसके बाद 15 जुलाई तक पूरे देश में ही मानसून का असर दिखने लगता है. इस बार मानसून थोड़ी देरी से केरल पहुंचा है। जैसे ही मानसून ने केरल में दस्तक दी लोग तुरंत ही बारिश का लुत्फ उठाने के लिए लोकप्रिय जगहों पर पहुंचने लगे। अब केरल के बाद ये मानसून धीरे धीरे पूरे देश में अपनी दस्तक दे देगा ।

Exit mobile version