Site icon Buziness Bytes Hindi

कांग्रेस को सबक़ सिखाने का यह सही समय है: मायावती


कांग्रेस को सबक़ सिखाने का यह सही समय है: मायावती

6 विधायकों के कांग्रेस में विलय का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट लेकर जाएगी बसपा

नई दिल्ली: राजस्थान में सियासी संकट के बीच बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस पर एक बार फिर निशाना साधा है. मायावती ने कहा कि राजस्थान विधानसभा चुनाव के बाद बीएसपी ने कांग्रेस को अपने 6 विधायकों का समर्थन दिया. दुर्भाग्य से, सीएम गहलोत अपने दुर्भावनापूर्ण इरादे और बसपा को नुकसान पहुंचाने के लिए बीएसपी विधायकों को असंवैधानिक तरीके से कांग्रेस में शामिल कर लिया.

समय का था इंतज़ार
मायावती ने कहा कि बसपा पहले भी अदालत जा सकती थी लेकिन हम कांग्रेस और सीएम अशोक गहलोत को सबक सिखाने के लिए सही समय का इंतजार कर रहे थे. अब हमने कोर्ट जाने का फैसला किया है. हम इस मामले को ऐसे ही नहीं छोड़ेंगे. हम सुप्रीम कोर्ट भी जाएंगे.

व्हिप का पालन करना होगा
बसपा सुप्रीमो ने कहा, “हमने बीएसपी के सिंबल पर जीते सभी 6 विधायकों से राजस्थान विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस के खिलाफ वोट करने के लिए कहा है. यदि वे ऐसा नहीं करते हैं तो उनकी पार्टी से सदस्यता रद्द कर दी जाएगी.”

Exit mobile version