Site icon Buziness Bytes Hindi

इस तरह बांटी जाएगी 125 करोड़ की इनामी रकम

team india

टीम इंडिया के दूसरी बार टी 20 विश्व कप विजेता बनने पर BCCI ने जो 125 करोड़ की इनामी रकम टीम को देने का एलान किया था अब उसका पूरा विवरण सामने आ चूका है कि खिलाडियों, टीम के कोच और सपोर्ट स्टाफ के अलावा रिज़र्व खिलाडियों के बीच किस तरह से इनामी रकम का बंटवारा होगा, पहले ये खबर आयी थी कि इस इनामी रकम से रिज़र्व कहहिलाड़ियों को कुछ नहीं मिलेगा लेकिन अब जो जानकारी है उसमें उन्हें भी हिस्सा मिलने की बात कही गयी है. बता दें की मुंबई में विक्ट्री परेड के बाद टीम को 125 करोड़ रूपये का चेक भी सौंपा गया था.

एक अंग्रेजी अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, इस इनामी राशि में से 15 सदस्यीय टीम के सभी खिलाड़ियों और हेड कोच राहुल द्रविड़ को 5-5 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसके अलावा baiting कोच विक्रम राठौड़, गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे और fielding कोच टी. दिलीप को 2.5-2.5 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिलेगी। भारतीय टीम के तीन फिजियो, 3 थ्रो डाउन स्पेशलिस्ट, 2 मसाज थेरेपिस्ट के अलावा स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच को 2-2 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसके अलावा चार रिजर्व खिलाड़ी शुभमन गिल, रिंकू सिंह, आवेश खान और खलील अहमद को भी 1-1 करोड़ रुपये मिलेंगे। खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के अलावा अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति के पांच सदस्यों को भी 1-1 करोड़ रुपये मिलेंगे।

बता दें कि टी-20 विश्व कप में हिस्सा लेने गई भारतीय टीम में कुल 42 लोग थे। इनमें टीम के video analyst, टीम के साथ यात्रा करने वाले बीसीसीआई स्टाफ सदस्य (मीडिया अधिकारियों सहित) और टीम के logistics manager शामिल हैं। शेष 10.5 करोड़ रुपये (125-114.5) इनके बीच आवंटित किए जाएंगे। बता दें कि 29 जून 2024 को ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल में खेले गए फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराकर दूसरी बार टी-20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था।

Exit mobile version